फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: मैच से ठीक पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, इस अहम खिलाड़ी के साथ घटी अनहोनी

Mon, 24 Jun 2019 03:51 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बांग्लादेश क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई
विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले बांग्लादेश टीम को तगड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन को साउथैम्प्टन जारी अभ्यास सत्र के दौरान रविवार को सिर पर चोट लग गई।
विज्ञापन

2 of 4
मेहदी हसन - फोटो : social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले से पहले बांग्लादेश की टीम अभ्यास कर रही थी और इसी दौरान मेहदी के सिर पर गेंद लगी। मेहदी अभ्यास सत्र के दौरान एक इंटरव्यू दे रहे थे,  इसी वक्त अचानक उनके सिर पर गेंद लग गई। हालांकि, यह अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी चोट कितनी गहरी है।  

 
विज्ञापन

3 of 4
मेहदी हसन - फोटो : social Media
चोट लगने के बाद मेहदी अभ्यास करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। बांग्लादेश की टीम पहले से ही खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पिछले मैच में मोहम्मद सैफुद्दीन और मोसद्दक हुसैन चोटिल हो गए थे, जबकि मुश्फिकुर रहीम, तमीम इकबाल और मशरफे मुर्तजा पहले से ही चोट से जूझ रहे हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
मेहदी हसन - फोटो : getty
बांग्लादेश को पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। विश्व कप में बांग्लादेश ने अब तक खेले छह मैचों में दो में जीत दर्ज की है। अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए बांग्लादेश के पास आखिरी मौका है, ऐसे में मेहदी जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी के अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने की वजह से उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें