विराट कोहली
- फोटो : twitter
टीम संयोजन को लेकर अभी टीम इंडिया सुनिश्चित नहीं है, क्योंकि उसके पास विकल्प ज्यादा उपलब्ध हैं। टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ पिछले मैच में उतरी थी, लेकिन यदि विजय शंकर के रुप ऑलराउंडर है, तो तीसरे तेज गेंदबाज की पहेली सुलझ नहीं पा रही है। दूसरी ओर दिनेश कार्तिक जैसा एक अनुभवी बल्लेबाज भी टीम शामिल है। इतने सारे विकल्प की वजह से टीम संयोजन नहीं बन पा रहा है और किस मैच में कौन से खिलाड़ी पर दांव लगाना है, ये समझना कप्तान कोहली के लिए बड़ी उलझन है।