फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूल्टर नाइल ने कहा, भारत के खिलाफ मेरा खेलना तय नहीं

Sun, 09 Jun 2019 12:01 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Nathan Coulter-Nile
आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर नाथन कूल्टर नाइल ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 92 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के बावजूद, वह भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच के लिए अंतिम एकादश में जगह बनाने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।





 
विज्ञापन

2 of 4
नाथन कोल्टर नाइल - फोटो : सोशल मीडिया
कूल्टर नाइल की 60 गेंदों पर 92 रन की महत्वपूर्ण पारी की बदलौत आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज पर 15 रन से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस 31 वर्षीय क्रिकेटर का मानना है कि गेंदबाजी में वह महंगे साबित हुए थे, जो कि उनके खिलाफ जा सकता है। कूल्टर नाइल से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी जगह पक्की मानते हैं, उन्होंने कहा, नहीं, मैंने 70 रन दिए और मुझे कोई विकेट भी नहीं मिला’
विज्ञापन

3 of 4
नाथन कोल्टर नाइल - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि 'हमारे दो विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज बाहर नहीं बैठ सकते, मैं रन बनाने के लिये टीम में नहीं हूं, उम्मीद है कि शीर्ष क्रम ऐसा करेगा। इसलिए अगर अगले मैच के लिए मुझे टीम से बाहर किया जाता है, तो मुझे हैरानी नहीं होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
Nathan Coulter Nile
 कूल्टर नाइल ने कहा कि मैं विकेट लेने के लिये टीम में हूं और पिछले दो मैचों में मैं विकेट नहीं ले पाया हूं। इसलिए हमें देखना है कि हमें कैसे आगे बढ़ना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें