फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Meets Team India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली भारतीय टीम, बुधवार को PM मोदी से की थी मुलाकात

Thu, 06 Nov 2025 03:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला विश्वकप 2025 की खिताब विजेता भारतीय टीम ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
1 of 3
राष्ट्रपति से मिली भारतीय महिला टीम - फोटो : @rashtrapatibhvn
महिला विश्वकप 2025 की खिताब विजेता भारतीय टीम ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पहले टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। रविवार (2 नवंबर) को हरमनप्रीत की अगुआई वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराकर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

2 of 3
राष्ट्रपति से मिली भारतीय महिला टीम - फोटो : @rashtrapatibhvn
यह टीम भारत का प्रतिबिंब
इस खास मुलाकात के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भारतीय टीम की जर्सी भेंट की। वहीं, राष्ट्रपति ने टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है और युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह टीम भारत का प्रतिबिंब है। वे विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों और विभिन्न परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन वे एक टीम हैं - भारत।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
राष्ट्रपति से मिली भारतीय महिला टीम - फोटो : @rashtrapatibhvn
धोनी, कपिल और रोहित के क्लब में शामिल हुईं हरमन
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर अब भारत की चौथी कप्तान बन गई हैं जिन्होंने विश्व कप जीत का ताज पहना है। उनसे पहले कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा भारत को विश्व चैंपियन बना चुके हैं। यानी अब महिलाओं की कप्तान हरमनप्रीत ने भी इस गौरवशाली सूची में अपनी जगह बना ली है। यह भारत की महिलाओं का पहला विश्वकप खिताब है, जिसने 2005 और 2017 के फाइनल हार की टीस को भुलाने में मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें