फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हरलीन ने प्रधानमंत्री से पूछा स्किन केयर रूटीन, बोलीं- आप बहुत ग्लो करते हो, देखें पीएम मोदी का रिएक्शन

Thu, 06 Nov 2025 11:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने हरलीन से पूछा- यहां आकर भी कुछ किया होगा? तो हरलीन ने कहा- इन लोगों ने मुझे डांट दिया था। कहा कि शांत रहो। इस पर पीएम मोदी के साथ साथ सभी खिलाड़ी हंसने लगे। 
विज्ञापन
1 of 6
चैंपियंस से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैंपियन टीम इंडिया से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने चुलबुले अंदाज में पीएम से उनका स्किन केयर रूटीन पूछ दिया। इस पर प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में अपना सिर पकड़ लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन

2 of 6
हरलीन - फोटो : PTI
हरलीन से पीएम मोदी ने पूछा यह सवाल
दरअसल, बातचीत के दौरान हरलीन देओल ने बताया कि उन्हें टीम के खिलाड़ियों को हंसाना पसंद है और वह अपने आसपास खिलाड़ियों को खुश देखना पसंद करती हैं। और इसके लिए वह कुछ न कुछ हरकतें करती रहती हैं। इस पर पीएम मोदी ने हरलीन से पूछा- यहां आकर भी कुछ किया होगा? तो हरलीन ने कहा- इन लोगों ने मुझे डांट दिया था। कहा कि शांत रहो। इस पर पीएम मोदी के साथ साथ सभी खिलाड़ी हंसने लगे। 
विज्ञापन

3 of 6
चैंपियंस से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : PTI
हरलीन ने PM मोदी से पूछा स्किन केयर रूटीन
इसके बाद हरलीन कहती हैं, 'सर मुझे आपकी स्किन केयर रूटीन पूछना है। आप बहुत ग्लो करते हो सर।' इस पर पीएम मोदी समते सभी लोग हंसने लगे। पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में अपना सिर पकड़ लिया। उन्होंने कहा, 'मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था।' इस पर स्नेह राणा ने कहा, 'सर यह करोड़ों देशवासियों का प्यार है।' पीएम मोदी ने कहा, 'यह तो है ही है। यह बहुत बड़ी ताकत होती है। समाज से इतना लगाव। सरकार में भी काफी समय बीत गए। यह लंबा समय होता है।

4 of 6
चैंपियंस से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : PTI
कोच मजूमदार बोले- इन्हीं सवालों से बाल सफेद हो गए
इस पर कोच अमोल मजूमदार ने चुटकी लेते हुए कहा, 'सर देखा आपने सवाल कैसे आते हैं। अलग अलग कैरेक्टर्स हैं। दो साल हो गए इनके हेड कोच रहते। बाल सफेद हो गए मेरे।' इस पर पीएम मोदी हंसने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
चैंपियंस से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : PTI
किंग चार्ल्स से फोटो छोड़, पीएम मोदी से मिलने की ख्वाहिश
भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने इंग्लैंड दौरे की एक हल्की-फुल्की घटना साझा की। उन्होंने बताया कि जब टीम को किंग चार्ल्स के साथ तस्वीर खिंचवाने का मौका मिला, तो प्रोटोकॉल के अनुसार एक ही फ्रेम में सिर्फ 20 लोग शामिल हो सकते थे। इसका मतलब था कि पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ एक साथ फोटो में नहीं आ सकते थे।

मजूमदार के मुताबिक, उस वक्त सपोर्ट स्टाफ ने मजाक में कहा कि उन्हें किंग चार्ल्स के साथ फोटो की कोई जल्दी नहीं, क्योंकि वे वह पल उस समय के लिए संभालकर रखना चाहते हैं, जब भारत वनडे विश्व कप जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरलीन देओल - फोटो : Instagram
'हम सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बदलाव जीतना चाहते थे'
भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि टीम ने इस विश्व कप में सिर्फ जीत के इरादे से नहीं, बल्कि एक बड़े उद्देश्य के साथ हिस्सा लिया था, ताकि देशभर में महिलाओं के खेल में एक नई क्रांति शुरू की जा सके। मंधाना के मुताबिक, 'हमारा लक्ष्य सिर्फ कप उठाना नहीं था, बल्कि उन धारणाओं को बदलना था जो महिलाओं के खेल को लेकर समाज में थीं, और अगली पीढ़ी की लड़कियों को प्रेरित करना था।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों से मुलाकात की, ने भी यही भावना साझा की कि यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि भारत की बेटियों की नई पहचान का प्रतीक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें