फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वायरल हो रहा शेफाली वर्मा का सुपर चौका, अजीबोगरीब शॉट से पता लगती है रनों की भूख

Sun, 01 Mar 2020 07:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर
अपने बेखौफ अंदाज के लिए पहचाने जाने वाली शेफाली वर्मा का वर्ल्ड टी-20 में जोरदार फॉर्म जारी है। श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में एकबार फिर यह 16 वर्षीय बल्लेबाज अर्धशतक से चूक गईं। मेलबर्न में 113 रन के छोटे से लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम के लिए इस सलामी बल्लेबाज ने 47 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा शॉट मारा, जिसे देखकर हर कोई दांतों तले अंगुली दबा गया।
विज्ञापन

2 of 5
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर
घटना तब की है जब नौ ओवर्स हो चुके थे। भारतीय टीम का स्कोर 1/74 था। जीत के लिए 11 ओवर्स में 40 रन की और दरकार थी। क्रीज पर शेफाली के साथ कप्तान हरमनप्रीत 12 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रही थी। 10वां और अपना पहला ओवर स्पिनर सिरिवर्धने लेकर आईं। सामने 30 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहीं शेफाली थीं। पहली गेंद आउट साइड ऑफ द ऑफ स्टंप आई, यह वाइड बॉल हो सकती थी, लेकिन पहले से ही गेंद को बाउंड्री पार भेजने का इरादा बना चुकी इस हरयाणवी छोरी ने डीप क्रीज का इस्तेमाल करते हुए शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से दर्शनीय शॉट लगाया।
 
विज्ञापन

3 of 5
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर
16 वर्षीय शेफाली ने अब तक टूर्नामेंट के चार मैच में 161 रन बनाए हैं और वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने 4 मैचों में 18 चौके और 9 छक्के लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 161 है।
  • 193.33 की स्ट्राइक रेट से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 गेंदों में 29 रन
  • 229.41 की स्ट्राइक रेट से बांग्लादेश के खिलाफ 17 गेंदों में 39 रन
  • 135.29 की स्ट्राइक रेट से न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 गेंदों में 46 रन 
  • 138.24 की औसत से श्रीलंका के खिलाफ 34 गेंद में 47 रन

4 of 5
शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर - फोटो : ट्विटर
आज के मैच में शेफाली को दो जीवनदान मिले थे। शेफाली को मिले इन मौकों से श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू खुश नहीं थीं। मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि, 'टीम मैनेजमेंट ने शेफाली वर्मा को अपना नैसर्गिक खेल खेलने की छूट दी है। उन्हें बड़े शॉट खेलना पसंद है और हम उन्हें रोकना नहीं चाहते। शेफाली को आगे भी ऐसा खेल जारी रखना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
भारत अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा है और कप्तान ने कहा कि विजय अभियान बरकरार रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'जब आप जीत दर्ज कर रहे हों तब लय बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। आप वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं इसलिए आप लय टूटने का जोखिम नहीं उठा सकते।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें