फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने टी-20 लीग में दो दिन के अंदर जड़ा दूसरा शतक, तीन मैचों में लगा चुके हैं 36 छक्के

Sun, 01 Mar 2020 07:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर
मुंबई के 29 वर्षीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इस वक्त अपने जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और एक के बाद एक लगातार बड़ी-बड़ी पारियां खेल रहे हैं। आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेलने वाले सूर्यकुमार ने घरेलू सीजन में जमकर रन बटोरे हैं। आईपीएल शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है लेकिन उससे पहले सूर्यकुमार का बल्ला डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में खूब रन बटोर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर
यादव ने अपनी जबरदस्त फॉर्म को जारी रखते हुए शनिवार को टूर्नामेंट का लगातार दूसरा शतक लगाया और आतिशी पारी के साथ नाबाद भी रहे। बीपीसीएल की तरफ से खेलते हुए उन्होंने डीवाई पाटिल 'बी' के खिलाफ मात्र 63 गेंदों में नाबाद 143 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और 14 छक्के भी जड़े।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार अभी तक इस टी-20 टूर्नामेंट में तीन मैचों में 400 से अधिक रन बना चुके हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट भी 212 की रही है। उन्होंने तीन मैचों में अभी तक कुल दो शतक लगाए हैं और जमकर चौकों-छक्कों की बरसात की है।

4 of 5
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर
बीपीसीएल की तरफ से खेल रहे इस युवा खिलाड़ी ने अभी तक टूर्नामेंट में 25 चौके और 36 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इससे पहले बृहस्पतिवार को भी सेंट्रल रेलवे के खिलाफ खेलते हुए मात्र 54 गेंदों में 117 रन बनाए थे और इस दौरान सात चौके और दस छक्के जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार का रणजी सीजन भी शानदार रहा था, उन्होंने मुंबई की तरफ से खेलते हुए टूर्नामेंट में दो शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें