फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजडन का विराट को सलाम, सचिन के बाद कवर पर आने वाले दूसरे भारतीय बने

Sun, 05 Feb 2017 10:45 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वर्तमान में अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। विराट ने साल 2016 में ऐसा प्रदर्शन किया आलोचक हो या प्रशंसक हर कोई उनके प्रदर्शन को देखकर दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गया। 
विज्ञापन

विजडन का विराट को सलाम, सचिन के बाद कवर पर आने वाले दूसरे भारतीय बने

2 of 5
विराट कोहली विजडन के कवर पेज पर - फोटो : Wisden
इसी क्रम में विराट कोहली के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली विजडन मैग्जीन ने अपने वार्षिक संस्करण के कवर पेज पर विराट कोहली की तस्वीर छापने का निर्णय किया है। पीले रंग के कवर वाली विजडन पत्रिका के कवर पर विराट कोहली की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को जगह दी है जिसमें वह रिवर्स स्वीप खेल रहे हैं। यह तस्वीर बदलते वक्त की ओर संकेत कर रही है। 

विराट कोहली सही मायनों में सचिन तेंदुलकर के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। कुछ मायनों में वह सचिन से आगे भी निकल गए हैं। सचिन को विजडन के कवर पर आने में 25 साल लग गए। लेकिन विराट ने अपने करियर के 8वें वर्ष में यह मुकाम हासिल कर लिया। 

 
विज्ञापन

विजडन का विराट को सलाम, सचिन के बाद कवर पर आने वाले दूसरे भारतीय बने

3 of 5
विजडन पत्रिका के कवर पर सचिन तेंदुलकर
विराट सचिन तेंदुलकर के बाद विजडन के कवर पर जगह पाने दूसरे भारतीय हैं। सचिन तेंदुलकर की साल 2014 में विजडन के कवर पर तस्वीर छपी थी। सचिन की आखिरी टेस्ट पारी की पवेलियन लौटते हुए खींची गई तस्वीर को विजडन ने छापा था। नबंबर 2013 में 200वां टेस्ट खेलने के बाद सचिन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

विजडन का विराट को सलाम, सचिन के बाद कवर पर आने वाले दूसरे भारतीय बने

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
साल 2016 में विराट ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। विराट ने 41 पारियों में 86.50 की औसत से 2595 रन बनाए। इस दौरान विराट ने 7 शतक और 13 अर्धशतक जड़े। अपने बेहतरीन स्ट्रोक्स प्ले, टेंप्रामेंट और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत विराट विश्व क्रिकेट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विजडन का विराट को सलाम, सचिन के बाद कवर पर आने वाले दूसरे भारतीय बने

5 of 5
विराट काेहली
 क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली विजडन पत्रिका की स्थापना 153 साल पहले 1864 में जॉन विजडन ने की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें