भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में विंबलडन मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने सर्बिया के नोवाक जोकोविच और एलेक्स डि मिनोर के बीच हुए मुकाबले का लुत्फ उठाया। इस मैच को जोकोविच ने 1-6, 6-4, 6-4, 6-4 से जीता और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, मैच के दौरान कोहली और अनुष्का की जो तस्वीरें वायरल हुईं, उसमें दोनों का मुंह लटका हुआ दिखा था। इस पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आईं कि दोनों निराश क्यों हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
अवनीत कौर
- फोटो : instagram
अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, उस मैच को देखने अवनीत कौर भी पहुंची थीं। फैंस कोहली के निराश चेहरे और तस्वीर को इससे जोड़ रहे हैं। अवनीत कौर बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, जिनके फोटो को एक बार कोहली ने लाइक करके अनलाइक कर दिया था। फिर कोहली ने फोटो लाइक करने को लेकर स्पष्टिकरण दिया था, जिससे जमकर बवाल हुआ था। आइए मामला जानते हैं...
विज्ञापन
3 of 7
कोहली-अनुष्का और अवनीत
- फोटो : ATP/Instagram
कोहली के अवनीत के फोटो को लाइक करने से बढ़ा था विवाद
दरअसल, इसी साल दो मई को विराट कोहली ने अवनीत की फोटो लाइक कर दी थी। इसके बाद वह ट्रोल हो गए। बाद में विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो लाइक करने के पीछे की वजह बताई थी और सफाई पेश की थी। मामला बढ़ता देख कोहली ने स्पष्टीकरण दिया जिससे इसे लेकर किसी तरह की गलतफहमी आगे ना बढ़े। हालांकि, इसने आग में घी डालने का काम किया। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब मैं अपनी फीड देख रहा था तो शायद गलती से प्रतिक्रिया दी गई। इसके पीछे किसी तरह का कोई इरादा नहीं था। मैं अपील करता हूं किसी तरह की गैर जरूरी कयास नहीं लगा जाएं। आप लोगों का धन्यवाद।'
4 of 7
अवनीत कौर
- फोटो : Instagram @Avneet Kaur
ट्रोल्स हो गए थे एक्टिव
इसके बाद तो सोशल मीडिया पर विराट और अवनीत को लेकर ट्रोल्स एक्टिव हो गए। उन्होंने जमकर मीम्स शेयर किए। इसके बाद इस मामले पर गायक राहुल वैद्य का बयान भी सामने आया था। कोहली ने अवनीत की तस्वीर लाइक करने के अपने स्पष्टीकरण में 'एल्गोरिद्म' और 'इंटरैक्शन' जैसे शब्द का उपयोग किया था। ये शब्द इंटरनेट पर जमकर वायरल हुए थे और ट्रोल्स इन शब्दों का इस्तेमाल कर पोस्ट कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
अवनीत कौर
- फोटो : instagram @avneet kaur
अब विंबलडन में कोहली-अनुष्का और अवनीत के एक ही स्टेडियम के अंदर मौजूद रहने से सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस अवनीत और कोहली के सेंटर कोर्ट की तस्वीरें साझा कर रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
अवनीत ने जोकोविच और सेंटर कोर्ट की तस्वीरें साझा कीं
- फोटो : instagram @avneet kaur
अवनीत ने साथ ही जोकोविच और सेंटर कोर्ट की तस्वीर भी साझा की है। जोकोविच ने यह मैच पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी कर जीता था। विंबलडन को देखने के लिए क्रिकेट जगत से भी कई लोग पहुंचे हैं। इनमें जेम्स एंडरसन, जो रूट भी शामिल हैं। इसके अलावा टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर भी जोकोविच का मैच देखने पहुंचे थे।
मैच के बाद कोहली ने जोकोविच की तारीफ की थी और कहा था कि ये जीत उनके लिए आम बात है। कोहली ने जोकोविच के लिए 'ग्लैडिएटर' शब्द का प्रयोग किया था। इसके बाद जोकोविच ने उस पर प्रतिक्रिया भी दी थी और थैंक यू कहा था।