फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday Spl: तीन तिहरे शतक नहीं, इस वजह से रविंद्र जडेजा बने ‘सर जडेजा’

Tue, 06 Dec 2016 12:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के सुपरस्टार क्रिकेटर रविंद्र जडेजा 6 दिसंबर को 28 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया में सर जडेजा के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने हालिया टेस्ट टीम में खुद को बतौर स्पिनर स्थापित किया है। जानिए टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका अदा करने वाले जडेजा का नाम ‘सर जडेजा’ क्यों पड़ा:
विज्ञापन

Bday Spl: तीन तिहरे शतक नहीं, इस वजह से रविंद्र जडेजा बने ‘सर जडेजा’

2 of 7
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
विकिपीडिया पर एक पेज में रविंद्र जडेजा को ‘लोक कल्याणकारी’, ‘नोबेल पुरुस्कार विजेता’, ‘दो बार लॉरेस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर’ और ‘ईश्वर के निकटतम मनुष्य’ बताया गया है। हालांकि यह सब अपने आप में एक अतिश्योक्ति है, जो उनके कद को व्यंगात्मक रूप देती हैं।
विज्ञापन

Bday Spl: तीन तिहरे शतक नहीं, इस वजह से रविंद्र जडेजा बने ‘सर जडेजा’

3 of 7
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
कुछ लोगों का मानना है कि घरेलु क्रिकेट में 3 तिहरे शतक का असंभव काम करने के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर सर जडेजा की उपाधि दी गई। हालांकि इस बात से बहुत कम ही लोग इत्तेफाक रखते हैं। उनके ‘सर जडेजा’ बनने की कहनी कुछ और ही है।

Bday Spl: तीन तिहरे शतक नहीं, इस वजह से रविंद्र जडेजा बने ‘सर जडेजा’

4 of 7
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
दरअसल यह बात 2009 टी-20 विश्व की है, जब भारत अपने खिताब को बचाने के लिए मैदान में उतरा था। सुपर-8 के एक मुकाबले में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के हाथों हार गई थी। अगले मैच में उसे इंग्लैंड का सामना करना था, जिसने भारत को जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

Bday Spl: तीन तिहरे शतक नहीं, इस वजह से रविंद्र जडेजा बने ‘सर जडेजा’

5 of 7
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने युवराज पर तरजीह देते हुए जडेजा को नंबर चार पर भेजा। इस मैच में जडेजा ने कमाल ही कर दिया। 35 गेंद खेलते हुए जडेजा ने टी-20 मैच में सिर्फ 25 रन बनाए और भारत 3 रन से मैच हार गया।
विज्ञापन

Bday Spl: तीन तिहरे शतक नहीं, इस वजह से रविंद्र जडेजा बने ‘सर जडेजा’

6 of 7
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
इसके अगले मैच मैच में भी जडेजा ने 7 बॉल में 6 रन बनाए और भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 12 रन की हार देखनी पड़ी। इस पारी के बाद सोशल मीडिया ने जडेजा को ‘मैच का मुजरिम’ और ‘वर्ल्ड कप का मुजरिम’ करार देते हुए ‘सर जडेजा’ का अलंकरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bday Spl: तीन तिहरे शतक नहीं, इस वजह से रविंद्र जडेजा बने ‘सर जडेजा’

7 of 7
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
मजेदार बात यह है कि वनडे टीम में चयन से पहले जडेजा ने 14 टी-20 मैचों में 10 से कम की औसत से रन बनाए और सिर्फ 7 विकेट लिए। हालांकि जडेजा का प्रदर्शन इतना भी लचर नहीं, जितना फैंस मानते हैं। सोशल मीडिया पर एक बार निशाने पर आने के बाद, जडेजा के लिए यह सिलसिला कभी नहीं थमा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें