फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर धोनी ने ही क्यों सौंपी साथी खिलाड़ियों को आर्मी कैप? वजह एक नहीं तीन

Fri, 08 Mar 2019 03:14 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dhoni and virat
रांची में खेले जा रहे तीसरे वन-डे में टीम इंडिया आर्मी कैप पहनकर मैदान पर उतरी है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए शहीदों के सम्मान में यह कदम उठाया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुद अपने हाथों से साथी खिलाड़ियों को आर्मी कैप्स सौंपी।
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी
अब हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर भारतीय क्रिकेटर्स को यह कैप कप्तान विराट कोहली की मौजूदगी के बावजूद एमएस धोनी ने ही क्यों दी? फैंस को बता दें कि सेना ने धोनी को आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद भी दिया हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
team india
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि धोनी के सेना के प्रति लगाव को देखते हुए उन्हें यह काम सौंपा गया था। इसका एक और कारण यह भी है कि आर्मी कैप पहनर टीम इंडिया पहली बार रांची के मैदान पर ही उतरी है, जो धोनी का होम ग्राउंड है।
 

4 of 5
team india
उन्होंने कहा, 'यह बहुत अच्छी बात है कि इस वार्षिक कार्यक्रम की शुरुआत लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी के गृहनगर से हो रही है क्योंकि यह कोई दिखावे के लिए नहीं है बल्कि एक ईमानदार मुहिम है।' उन्होंने बताया कि यह आइडिया धोनी का ही था और उन्होंने कोहली के साथ मिलकर पहले ही आर्मी कैप बनाने के लिए नाइकी से बात कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india
खास बात यह है कि टीम के सभी सदस्यों को आर्मी कैप महेंद्र सिंह धोनी ने दी है, लेकिन खुद धोनी को यह कैप कप्तान विराट कोहली के हाथों से मिली। अब हर साल टीम इंडिया एक घरेलू मुकाबला आर्मी कैप पहनकर ही खेलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें