फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन क्रिकेटर्स के साथ हुई नाइंसाफी, BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से गायब किए असली हीरो

Fri, 08 Mar 2019 02:25 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
prithvi shaw
बीसीसीआई की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेटर्स को मालामाल कर दिया है। सबसे ज्यादा फायदा ऋषभ पंत और कुलदीप यादव को हुआ है। दोनों ही खिलाड़ियों को ए कैटेगरी में जगह मिली है। यानी दोनों की सालाना आय अब पांच करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन

2 of 7
team india
वहीं इस लिस्ट में तीन खिलाड़ी ऐसे भी हैं जनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद बीसीसीआई ने उन्हें दरकिनार कर दिया। इन खिलाड़ियों को किसी भी कैटेगरी में जगह नहीं मिल पाई है। ये वो स्टार खिलाड़ी हैं जिन्होंने कई मौकों पर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
 
विज्ञापन

3 of 7
पृथ्वी शॉ
इंजरी के कारण टीम से बाहर चल रहे ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में धांसू आगाज किया था। लेकिन बीसीसीआई की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में इस खिलाड़ी का नाम न होने से फैंस काफी हैरान हैं।

4 of 7
Mayank Agarwal
इसके अलावा मयंक अग्रवाल का नाम भी  बीसीसीआई की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से गायब है। पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था। अग्रवाल ने अपने डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक जड़ा था।
विज्ञापन

5 of 7
विजय शंकर
पृथ्वी और मयंक के अलावा दूसरे वन-डे में टीम इंडिया की जीत के असली हीरो विजय शंकर का नाम भी इस लिस्ट में कहीं नहीं है। विजय शंकर टीम इंडिया के लिए छह वन-डे और दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
ऋधिमान साहा - फोटो : File
फैंस को बता दें कि बीसीसीआई की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुछ अन्य खिलाड़ियों के नाम होने से यह सवाल उठना लाजमी है। इस लिस्ट में खलील अहमद और ऋद्धिमान साहा का भी नाम है, फिर इन तीन खिलाड़ियों का प्रदर्शन तो काफी बेहतर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
team india
ग्रेड ए प्लस : सात करोड़ :  कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह।
ग्रेड ए : पांच करोड़ : आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एसमएस धोनी, धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, पंत।
ग्रेड बी :  तीन करोड़ : लोकेश राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या।
ग्रेड सी : एक करोड़ : केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद और ऋद्धिमान साहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें