फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशांत शर्मा टीम इंडिया से रिलीज, आकाश चोपड़ा ने बताया रोहित शर्मा को इसलिए नहीं किया गया   

Sat, 18 Nov 2017 09:54 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : ESPN
कोलकाता में टीम इं‌डिया के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होने के बाद टीम प्रबंधन ने इशांत शर्मा को रणजी मैच खेलने के लिए रिलीज कर दिया है। शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की 16 सदस्यीय टीम में शामिल थे। लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाए। इसके बाद उन्हें रणजी के लिए रिलीज किया गया है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा
दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर त‌था मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इशांत शर्मा के रिलीज होने त‌था प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम रोहित शर्मा के रिलीज नहीं होने की वजह को मी‌डिया के सामने स्पष्ट किया है। आकाश चोपड़ा क्रिकेट के गहन विश्लेषक माने जाते हैं। चोपड़ा ने कहा कि इशांत शर्मा को रिलीज इसलिए किया गया ताकि वह दिल्ली की टीम से रणजी में खेल सके त‌था गेंदबाजी कर दक्षिण अफ्रीका के लिए अपनी तैयारियों को और पुख्ता करें। चोपड़ा ने कहा कि इशांत के वापस जाने से दिल्ली को मजबूती मिलेगी क्योंकि वह टीम के कप्तान हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
आकाश चोपड़ा ने कहा कि रोहित शर्मा हाल फिलहाल में काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्हें इसी वजह से रिलीज नहीं किया गया और आराम करने का समय दिया गया है। कोलकाता में पांच दिन आराम करते हुए वह टेस्ट क्रिकेट को और गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। रोहित के काफी क्रिकेट खेलने से उनके चोटिल होने की संभावना बढ़ जाएगी। इंटरनेशनल वन डे में वह बड़ी पारियां खेलकर अपनी क्रिकेट कला का परिचय दे चुके हैं। 

4 of 5
cricket
अमूमन जब टेस्ट में खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलता है तब उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए टीम से रिलीज कर दिया जाता है। रिलीज होते ही वह टेस्ट मैच के दौरान ही चल रहे रणजी मैच में अपनी घरेलू टीम की तरफ से खेल सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : india today
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया में अभी 16 सदस्यीय टेस्ट टीम के सदस्यों रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल सका है। इसमें यादव यूपी से तो मोहम्मद शमी पश्विम बंगाल, रोहित शर्मा मुंबई व उमेश यादव विदर्भ की घरेलू टीम से रणजी मैच खेलते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें