लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है और आज से सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार वेस्टइंडीज का दौरा कर रही है साथ ही दोनों टीमों के कप्तान पहली बार आमने-सामने भी होंगे। विंडीज टीम की कमान एक गेंदबाज (जेसन होल्डर) के हाथ में है तो टीम इंडिया की अगुवाई बल्लेबाज (कोहली) के हाथ में है। ऐसे में इन दोनों के बीच तुलना जायज नहीं रहेगी।
विज्ञापन
तो किस कैरेबियाई बल्लेबाज से कप्तान कोहली को मिलेगी चुनौती?
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : Getty
विराट कोहली न सिर्फ टीम इंडिया के कप्तान हैं बल्कि टीम की 'रन मशीन' भी। टीम को उम्मीद है कि पिछले कई सीरीज की तरह कोहली इस बार भी बल्ले से अपना जलवा दिखाएंगे। भारतीय टीम में तो कई बल्लेबाज हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी लेकिन कोहली पर कुछ ज्यादा ही भरोसा रहेगा।
विज्ञापन
तो किस कैरेबियाई बल्लेबाज से कप्तान कोहली को मिलेगी चुनौती?
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : Getty
विराट कोहली जब भारत के लिए रन बना रहे होंगे तो मेजबान टीम की ओर से कौन सा बल्लेबाज अपने बल्ले से भारतीय बल्लेबाज को चुनौती देगा। इस पर सभी की निगाह रहेगी, लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि कौन कोहली को चुनौती दे सकता है।
तो किस कैरेबियाई बल्लेबाज से कप्तान कोहली को मिलेगी चुनौती?
4 of 7
marlon Samuels
- फोटो : Getty
टेस्ट सीरीज के शुरू होने से एक दिन पहले ही कैरेबियाई टीम के वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर और क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए ऑलराउंडर मार्लोन सैमुअल्स ही ऐसे क्रिकेटर होंगे जो विराट कोहली को हर मैच हर पारी में कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आप सोच में पड़ गए होंगे कि कैसे तो हम आपको बता रहे हैं कि दोनों के बीच किस तरह से श्रेष्ठता की टक्कर होगी।
विज्ञापन
तो किस कैरेबियाई बल्लेबाज से कप्तान कोहली को मिलेगी चुनौती?
5 of 7
- फोटो : Getty
पहले बात रन और औसत को लेकर। कप्तान विराट कोहली ने 72 टेस्ट पारियों में 2994 रन बनाए और इस दौरान उनका औसत रहा है 44.02। वहीं कैरेबियाई बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स ने 114 पारियों में 3622 रन बनाए हैं। सैमुअल्स का टेस्ट में औसत है 33.53। मतलब यह कि दोनों में लगभग बराबर की जंग है।
विज्ञापन
तो किस कैरेबियाई बल्लेबाज से कप्तान कोहली को मिलेगी चुनौती?
6 of 7
- फोटो : Getty
दोनों अपनी-अपनी टीम की बल्लेबाजी के खास हथियार हैं। मार्लोन सैमुअल्स ने जहां अब तक 7 शतक लगाए हैं तो कोहली ने 11 शतक ठोंके। शतक को लेकर भी दोनों में प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी।
तो किस कैरेबियाई बल्लेबाज से कप्तान कोहली को मिलेगी चुनौती?
7 of 7
- फोटो : Getty
तीसरी बात, टेस्ट में बेस्ट इनिंग को लेकर। इस मामले में मार्लोन सैमुअल्स विराट कोहली से आगे हैं। सैमुअल्स का सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 260 रनों का है तो कोहली के बल्ले से सबसे बड़ी पारी 169 रनों की है। कोहली चाहेंगे कि वह कैरेबियाई धरती पर अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलें। सैमुअल्स भी अपनी बेस्ट पारी को आगे ले जाना चाहेंगे।