टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी शुरु की। इसके बाद धोनी ने कहा कि मैं अब पहले जैसा नहीं रहा मुझे पिच पर पैर जमाने में अब वक्त लगता है। मैं मैदान में जाते ही बड़े शॉट्स नहीं खेल सकता।
अब मैच को खत्म करने की जिम्मेदारी दूसरे युवा खिलाड़ियों को निभानी होगी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि धोनी के चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने पर टीम इंडिया के लिए 6वें नंबर पर कौन सा खिलाड़ी बल्लेबाजी करेगा। वर्तमान में टीम इंडिया में कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जो धोनी की जगह अंत में छक्का लगाकर जीत दिलाने की काबीलियत रखते हैं। क्या कोई और खिलाड़ी कैप्टन कूल की जगह ले पाएगा। आइए ऐसे ही कुछ नामों पर नज़र डालते हैं...
विज्ञापन
कौन बनेगा अगला धोनी, ये चार नाम हैं सबसे आगे...
2 of 5
मनीष पांडे
- फोटो : getty
धोनी की जगह लेने वाले खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम मनीष पांडे का आता है। हालांकि मनीष ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले चार मैचों में अपने प्रदर्शन से लोगों को निराष किया लेकिन मनीष पांडे ने साल 2016 की शुरुआत में सिडनी वनडे में जिस धुआंधार अंदाज में स्कोर का पीछा कर रही टीम इंडिया को नाबाद शतक लगाकर जीत दिलाई थी। उससे तो यह जाहिर हो गया था कि उनके अंदर बिना किसी दबाव के मैच जिताने की क्षमता है। लेकिन वह अपनी इस ताकत का उपयोग लगातार नहीं कर पा रहे हैं।
अनुभव की कमी के कारण ऐन मौके पर वह अभी भी अपना विकेट गंवा देते हैं। लेकिन कप्तान धोनी को भी आशा है कि समय के साथ ये खिलाड़ी ऐसी परिस्थितियों में खेलने के लिए परिपक्व हो जाएगा। पांडे का वनडे में औसत 60 से ज्यादा का है साथ ही वह लगभग 100 की स्ट्राइक रेट से रन भी बनाते हैं।
विज्ञापन
कौन बनेगा अगला धोनी, ये चार नाम हैं सबसे आगे...
3 of 5
केदार जाधव
- फोटो : getty
केदार जाधव
केदार जाधव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज के दिल्ली में खेले गए मैच में अपनी प्रतिभा तो जरूर दिखाई लेकिन वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। लेकिन उन्होंने यह बता दिया कि रनों का पीछा करने के मामले में वह किसी से कम नहीं है। अब तक खेले 11 वनडे मैचों में जाधव का औसत तकरीबन 50 का है और उनका स्ट्राइक रेट भी सौ से ज्यादा (105.9) है।
कौन बनेगा अगला धोनी, ये चार नाम हैं सबसे आगे...
4 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Getty
हार्दिक पांड्या
हार्दिक ने अपने वनडे करियर का आगाज न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला वनडे में किया। लेकिन वह जिस तरह बेहतरीन पारी खेलकर दिल्ली में टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचाया, उससे यह तो जाहिर हो गया है कि ऐसी परिस्थिति का सामना पांड्या कर सकते हैं और टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर सकता है।
जब तक धोनी हैं तब तक तो कोई परेशानी नहीं है लेकिन धोनी के बाद टीम इंडिया अपने लिए किसी तरह की परेशानी खड़ी नहीं करना चाहेगी। दिल्ली के बाद मिली हार के बाद सभी खिलाड़ियों के लिए कहा कि समय के साथ वे सीख जाएंगे कि ऐसी परिस्थिति का सामना कैसे करना है।
सुरेश रैना लंबे समय से टीम से बाहर थे। वापसी का मौका मिला लेकिन बुखार ने खेलने नहीं दिया। लेकिन रैना 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सबसे सही बल्लेबाज हैं। उन्हें पिच पर पैर जमाने में वक्त नहीं लगता। वह कई बार टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में उनके फिट होते ही कुछ समय के लिए तो कम से कम फिनिशर की परेशानी का समाधान निकल आएगा।