क्या इस साल नीलामी में सबसे महंगा बिकने का रिकॉर्ड किसी युवा भारतीय खिलाड़ी के नाम जाएगा? या कोई विदेशी ऑलराउंडर फिर बाजी मार लेगा? इसका फैसला 16 दिसंबर को नीलामी की टेबल पर होगा। इस साल नीलामी का आयोजन अबू धाबी में होगा।
आईपीएल नीलामी हर साल नए रिकॉर्ड बनाती है और खिलाड़ी कीमतों का ग्राफ लगातार ऊपर जाता रहा है। ऋषभ पंत को 2025 में 27 करोड़ रुपये मिलने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या IPL 2026 में 30 करोड़ का आंकड़ा टूटेगा? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए यह जरूरी है कि हम देखें कि 2008 से अब तक हर साल कौन सबसे महंगा खिलाड़ी रहा है और कीमतें कैसे बढ़ती गईं। सत्र-वार नीलामी में सबसे महंगी खरीद पर एक नजर डालते हैं-
विज्ञापन
2 of 20
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ANI
2008: एमएस धोनी (CSK), 9.5 करोड़
पहला सीजन और पहली बड़ी बोली। धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.5 करोड़ में खरीदकर संकेत दे दिया था कि फ्रेंचाइजी नए युग में बड़े नामों पर बड़ा दांव लगाएगी। तभी से आईपीएल में मार्की खिलाड़ियों की नीलामी की परंपरा शुरू हुई। हालांकि, धोनी इसके बाद कभी नीलामी में नहीं उतरे। वह हर बार रिटेन ही हुए।
विज्ञापन
3 of 20
फ्लिंटॉफ
- फोटो : PTI
2009: केविन पीटरसन (RCB), एंड्रयू फ्लिंटॉफ (CSK), 9.8 करोड़
दूसरे सीजन में इंग्लिश सुपरस्टार्स पर पैसा बारिश की तरह बहा। दिग्गज केविन पीटरसन और फ्लिंटॉफ दोनों 9.8-9.8 करोड़ में बिके, जो शुरुआती दौर में एक बड़ी रकम मानी जाती थी। पीटरसन को जहां चौके-छक्के लगाने में महारत हासिल थी, वहीं फ्लिंटॉप तब दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार थे।
4 of 20
पोलार्ड और हार्दिक
- फोटो : ANI
2010: शेन बॉन्ड (KKR), कीरोन पोलार्ड (MI), 4.8 करोड़
इस साल पर्स लिमिट कम होने के कारण बोली अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन बॉन्ड और पॉलार्ड दोनों अपनी टीमों के लिए गेम-चेंजर साबित हुए। पोलार्ड की तूफानी पारियों ने मुंबई को फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन टीम हार गई थी।
विज्ञापन
5 of 20
गौतम गंभीर
- फोटो : Social Media
2011: गौतम गंभीर (KKR), 14.9 करोड़
आईपीएल इतिहास का पहला बड़ा ब्रेकथ्रू। गंभीर 14.9 करोड़ में बिके और बाद में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार खिताब भी दिलाया। यह नीलामी आईपीएल में कीमतों के नए युग की शुरुआत मानी जाती है। पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ था।
विज्ञापन
6 of 20
रवींद्र जडेजा
- फोटो : IPL/BCCI
2012: रवींद्र जडेजा (CSK), 12.8 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर जडेजा पर 12.8 करोड़ खर्च किए। यह साल ऑलराउंडर्स की बढ़ती अहमियत को दिखाता है। जडेजा इसके बाद 13 सीजन तक सीएसके का अभिन्न हिस्सा रहे और टीम को कई खिताब मैच जीतने में मदद भी की।
2013: ग्लेन मैक्सवेल (MI), 6.3 करोड़
द बिग शो नाम से मशहूर मैक्सवेल को मुंबई ने खरीदा। मैक्सवेल तब फटाफट क्रिकेट के बिग हिटर्स में एक माने जाते थे। हालांकि, वह नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इसके बावजूद मुंबई की टीम खिताब जीतने में कामयाब रही थी।
8 of 20
युवराज सिंह
- फोटो : PTI/BCCI
2014: युवराज सिंह (RCB), 14 करोड़
युवराज कैंसर से ठीक होने के बाद क्रिकेट में वापसी की और धमाका कर दिया। उनके नाम का असर देखा गया। युवराज पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 करोड़ खर्च किए। हालांकि, युवराज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। आरसीबी ने सीजन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया था।
9 of 20
युवराज सिंह
- फोटो : PTI/BCCI
2015: युवराज सिंह (DD), 16 करोड़
युवराज लगातार दूसरे साल भी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे और कीमत 16 करोड़ पहुंच गई। यह उस वक्त का ऑक्शन रिकॉर्ड था। युवराज पर दिल्ली ने भरोसा दिखाया, लेकिन युवी दिल्ली के लिए भी कुछ खास नहीं कर सके।
10 of 20
कोहली और वॉटसन
- फोटो : ANI
2016: शेन वॉटसन (RCB), 9.5 करोड़
आरसीबी ने वॉटसन पर दांव लगाया और वह टीम के लिए बल्लेबाजी में नहीं, बल्कि गेंदबाजी में उपयोगी खिलाड़ी साबित हुए। वॉटसन ने 179 रन बनाए, लेकिन 20 विकेट झटके। वॉटसन पर हालांकि, आरसीबी का भरोसा नहीं रहा और उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज कर दिया गया।
11 of 20
बेन स्टोक्स
- फोटो : IPL/BCCI
2017: बेन स्टोक्स (RPS), 14.5 करोड़
स्टोक्स के आने से विदेशी ऑलराउंडर्स की वैल्यू और बढ़ गई। यह बोली इंग्लिश खिलाड़ियों की आईपीएल वैल्यू को स्थायी रूप से ऊपर ले गई। स्टोक्स पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने भरोसा दिखाया और बड़ी बोली लगाई। स्टोक्स ने आईपीएल 2017 में शानदार प्रदर्शन किया था और 316 रन बनाए थे। साथ ही 12 विकेट भी झटके थे। यह स्टोक्स का पहला आईपीएल था।
12 of 20
बेन स्टोक्स
- फोटो : ANI
2018: बेन स्टोक्स (RR), 12.5 करोड़
राजस्थान ने स्टोक्स पर भरोसा जताया। हालांकि, नीलामी में लगी कीमत पिछली बार से थोड़ी कम रही। हालांकि, स्टोक्स का राजस्थान में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह चोट से भी जूझते रहे थे।
13 of 20
जयदेव उनादकट
- फोटो : ANI
2019: जयदेव उनादकट, वरुण चक्रवर्ती, 8.4 करोड़
फ्रेंचाइजियों ने दो भारतीय खिलाड़ियों पर एक जैसी बड़ी बोली लगाई। इसमें एक मिडियम पेसर और एक मिस्ट्री स्पिनर शामिल थे। उनादकट ने तब घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था। वरुण के मिस्ट्री स्पिनर होने की वजह से उन पर बड़ी बोली लगी।
14 of 20
पैट कमिंस
- फोटो : IPL
2020: पैट कमिंस (KKR), 15.5 करोड़
2020 से फ्रेंचाइजी में तेज गेंदबाजों की मांग बढ़ी। यह ट्रेंड आगे चलकर और तेज हुआ। 2020 में कमिंस को केकेआर ने रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था। कमिंस का प्रदर्शन भी शानदार रहा था।
15 of 20
क्रिस मॉरिस
- फोटो : ANI
2021: क्रिस मॉरिस (RR), 16.25 करोड़
मॉरिस ने युवराज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑलराउंडर हमेशा महंगे बिकते हैं और मॉरिस ने इसे साबित किया। हालांकि, वह राजस्थान के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। यह मॉरिस का आखिरी आईपीएल साबित हुआ।
16 of 20
ईशान किशन
- फोटो : IPL/BCCI
2022: ईशान किशन (MI), 15.25 करोड़
एक भारतीय विकेटकीपर-बैटर के लिए भारी बोली लगी। ईशान तब हॉट प्रॉपर्टी थी और सबसे महंगे रहे। ईशान की छक्के मारने की काबिलियत पर फ्रेंचाइजी ने भरोसा जताया। उन्होंने इसे सही भी साबित किया।
17 of 20
सैम करन
- फोटो : IPL
2023: सैम करन (PBKS), 18.5 करोड़
सैम करन ऐतिहासिक कीमत पर बिके। इंग्लिश ऑलराउंडर पर पंजाब की टीम ने भरोसा जताया। वह 2022 में इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे थे। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। हालांकि, आईपीएल में उनका प्रदर्शन खराब रहा। उन्हें कप्तानी भी सौंपी गई थी।
18 of 20
मिचेल स्टार्क
- फोटो : IPL
2024: मिचेल स्टार्क (KKR), 24.75 करोड़
स्टार्क ने आईपीएल इतिहास की सुपर रिकॉर्ड बोली लगवा ली। यह तब तक की नीलामी की सबसे बड़ी राशि थी। पहली बार 20 करोड़ का बैरियर पार हुआ। स्टार्क ने अपने चयन को सही भी साबित किया, क्योंकि केकेआर ने 2024 में आईपीएल खिताब जीता। स्टार्क क्वालिफायर और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
19 of 20
ऋषभ पंत
- फोटो : ANI
2025: ऋषभ पंत (LSG), 27 करोड़
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंत को लेकर नया इतिहास लिखा। आईपीएल में पहली बार किसी खिलाड़ी की कीमत 25 करोड़ के पार पहुंची और सीधे 27 करोड़ पहुंची। वह अब तक के आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
IPL 2026 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन होगा?
इतिहास कहता है कि ऑलराउंडर्स महंगे बिकते हैं, लेकिन तेज गेंदबाजों की कीमतें भी बढ़ी हैं। भारतीय स्टार्स पर फ्रेंचाइजियां पर्स खाली कर देती हैं, क्योंकि विदेशी खिलाड़ी सिर्फ चार खेल सकते हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 में 30 करोड़ का आंकड़ा टूटने की गुंजाइश है? यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के 26 वर्षीय ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को इस बार की नीलामी में सबसे पसंदीदा माना जा रहा है।
IPL नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची
सत्र
खिलाड़ी (टीम) - कीमत (₹ करोड़)
2008
महेंद्र सिंह धोनी (CSK) - 9.5 करोड़
2009
केविन पीटरसन (RCB) और
एंड्रयू फ्लिंटॉफ (CSK) - 9.8 करोड़
2010
शेन बॉन्ड (KKR) और
कीरोन पोलार्ड (MI) - 4.8 करोड़
2011
गौतम गंभीर (KKR) - 14.9 करोड़
2012
रवींद्र जडेजा (CSK) - 12.8 करोड़
2013
ग्लेन मैक्सवेल (MI) - 6.3 करोड़
2014
युवराज सिंह (RCB) - 14 करोड़
2015
युवराज सिंह (DD) - 16 करोड़
2016
शेन वॉटसन (RCB) - 9.5 करोड़
2017
बेन स्टोक्स (RPS) - 14.5 करोड़
2018
बेन स्टोक्स (RR) - 12.5 करोड़
2019
जयदेव उनादकट (RR) और
वरुण चक्रवर्ती (KXIP) - 8.4 करोड़