फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं वैभव सूर्यवंशी?: कैसे बने सुपरस्टार, 6 साल की उम्र से खेलने लगे क्रिकेट; कोविड में घर को बनाया मैदान

Fri, 06 Feb 2026 08:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 175 रनों की शानदार पारी खेलकर युवा बल्लेबाज ने तमाम उपलब्धियां हासिल कर लीं। हम यहां आपको 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की कहानी बता रहे हैं...
विज्ञापन
1 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
भारतीय टीम ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को हराकर छठा विश्व कप खिताब अपने नाम किया। भारत की इस जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। युवा बल्लेबाज ने फाइनल मैच में 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर जीत की नींव रखी। इस दौरान वैभव ने दिग्गजों के रिकॉर्ड्स को एक झटके में चकनाचूर कर दिया। हम यहां आपको 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की कहानी बता रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
एक बिहारी सभी पर भारी!
बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में जन्मे वैभव सूर्यवंशी अपने हुनर के दम पर तेजी से पहचान बना रहे हैं। उन्होंने महज 14 वर्ष और 316 दिनों की उम्र में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने महज 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली। यह आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट फाइनल (पुरुष, महिला और सभी आयु वर्ग) में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ट्रैविस हेड के नाम था, जिन्होंने 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहली पारी में 163 गेंद में 174 रन बनाए थे।

अंडर-19 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी टीम पारी रन औसत शतक अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी भारत 7 439 62.71 1 3
फैसल शिनोजादा अफगानिस्तान 6 435 87.00 2 2
बी.ए. मायेस इंग्लैंड 6 399 79.80 1 2
वी. चामुदिथा श्रीलंका 5 310 62.00 2 0
थॉमस रियू इंग्लैंड 6 299 74.75 1 2
विज्ञापन

3 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
वैभव के आईपीएल में कारनामे
  • यह पहला मौका नहीं है जब वैभव सूर्यवंशी ने किसी मुकाबले में शतकीय पारी खेलकर इतिहास रचा है। इससे पहले आईपीएल 2025 में युवा बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था।
  • महज 14 साल की उम्र में उन्होंने पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 
  • यह कारनामा उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर में खेले गए मुकाबले में किया था। वैभव ने सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 35 गेंदों में शतक पूरा किया था।
  • यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी रहा।
  • इस यादगार पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाए और क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच था।
  • वैभव ने इसी सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था। आईपीएल 2025 की नीलामी में भी वैभव ने इतिहास रचा था। 
  • 13 साल की उम्र में वे आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • आईपीएल से पहले ही वैभव भारत अंडर-19 टीम के लिए अपनी प्रतिभा दिखा चुके थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ चार दिवसीय मैच में 58 गेंदों में शतक जड़ा था। 
  • इसके अलावा, एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2024 में वे भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जहां भारत फाइनल तक पहुंचा। टूर्नामेंट में वैभव ने 44 की औसत से 176 रन बनाए।
  • घरेलू स्तर पर भी उनका रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली है। बिहार की अंडर-19 प्रतियोगिता रणधीर वर्मा टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने नाबाद 332 रन की ऐतिहासिक तिहरी शतकीय पारी खेली थी।

4 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
6 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया 
अमर उजाला से बातचीत में वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया था कि वैभव बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन थे। उन्होंने 6 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उसकी लगन को देखते हुए शहर के पटेल मैदान में क्रिकेट के गुण सीखने बृजेश झा के पास भेजा गया। बात के दिनों में इसे लेकर वह पटना जाया करते थे। 

विज्ञापन

5 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
कोरोना काल में घर को ही बनाया मैदान
कोरोना काल में जब चारों तरफ लॉकडाउन लगा हुआ था तब उस समय घर से बाहर नहीं निकलने की स्थिति में वैभव सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस के लिए घर के दरवाजे पर ही नेट लगवा दिया था। वह पूरे कोरोना काल में गांव के मित्रों के साथ प्रैक्टिस करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी
अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में वैभव सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।  सूर्यवंशी ने यह कारनामा सिर्फ 71 गेंदों में 150 रन पूरे करके किया, जो अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है (उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार)। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन मायेस के नाम था, जिन्होंने इसी मैदान पर इसी टूर्नामेंट में 98 गेंदों में 150 रन बनाए थे। वैभव के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों का मानना है कि जल्द ही उन्हें भारतीय सीनियर टीम में जगह मिल सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें