फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट का खुलासा, बताया- कौन है उनका फेवरेट क्रिकेटर

Sun, 25 Dec 2016 02:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी की सारी दुनिया मुरीद है। लेकिन मौजूदा समय में विराट का फेवरेट क्रिकेटर कौन है। इस बात का खुलासा विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज के बाद किया। 
विज्ञापन

विराट ने किया खुलासा, मौजूदा समय में कौन है उनका फेवरेट क्रिकेटर

2 of 7
डेविड वॉर्नर - फोटो : ESPN
फिलहाल विश्व के चार बल्लेबाजों के बीच मौजूदा पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। विराट कोहली, केन विलियमसन, जो रूट और स्टीवन स्मिथ ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है।

 
विज्ञापन

विराट ने किया खुलासा, मौजूदा समय में कौन है उनका फेवरेट क्रिकेटर

3 of 7
जो रूट - फोटो : Cricket Country
विराट कोहली से जब ईसीबी के प्रवक्ता ने जो रूट के संबंध में सवाल किया तो विराट कोहली ने कहा, जो रूट विश्व क्रिकेट में मेरे पसंदीदा बल्लेबाजों में से एक हैं। डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन की बल्लेबाजी भी मुझे काफी पसंद हैं। विराट ने आगे कहा रूट से ज्यादा बातचीत नहीं हुई है, लेकिन उनके खेलने का अंदाज मुझे बहुत पसंद है। वह सभी प्रारूप के बल्लेबाज हैं और मैं इसे काफी मानता हूं। वह हमेशा से मजबूत टेस्ट खिलाड़ी रहे हैं।

 

विराट ने किया खुलासा, मौजूदा समय में कौन है उनका फेवरेट क्रिकेटर

4 of 7
जो रूट - फोटो : Mirror
विराट ने रूट के परिस्थिति के मुताबिक अपने आप को ढालने की क्षमता की जमकर तारीफ की और कहा कि रूट का खेल टेस्ट में बेस्ट है। 

 
विज्ञापन

विराट ने किया खुलासा, मौजूदा समय में कौन है उनका फेवरेट क्रिकेटर

5 of 7
ज्वॉय रूट - फोटो : PTI
कोहली ने आगे कहा, 'जिस अंदाज में उन्होंने भारत में आयोजित टी-20 विश्वकप में बल्लेबाजी की थी वह मेरे लिए बहुत बड़ा सरप्राइज था। मुझे लगा कि वह कितना शानदार खेले। वह बहुत स्मार्ट क्रिकेटर हैं और अपने खेल को काफी बेहतर तरीके से जानते हैं। वह काफी प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं और आप ऐसे ही खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के लिए हमेशा  उत्सुक रहते हैं।

 
विज्ञापन

विराट ने किया खुलासा, मौजूदा समय में कौन है उनका फेवरेट क्रिकेटर

6 of 7
जो रूट - फोटो : Cricket Country
विराट ने आगे कहा मुझे उनकी बल्लेबाजी देखना पसंद हैं। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद करता हूं कि हम जितना ज्यादा एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे उतना ही अपने खेल में सुधार करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने किया खुलासा, मौजूदा समय में कौन है उनका फेवरेट क्रिकेटर

7 of 7
जो रूट - फोटो : Cricket Country
इस साल टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में जो रूट दुनिया में शीर्ष पर हैं जबकि विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। सभी फॉर्मेट में रन बनाने के मामले में देखा जाए तो विराट दुनिया में शार्ष पर हैं। रूट ने इस साल 17 टेस्ट मैचों में 1477 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने 12 टेस्ट में 1215 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें