इंग्लैंड को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से मात देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल को मैच के बेंगलुरु में DDLJ (दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे) जैसी फीलिंग हुई।
विज्ञापन
जानिए कब हुई बेंगलुरु में जीत के हीरो यजुवेंद्र चहल को DDLJ जैसी फीलिंग
2 of 4
चहल
चहल ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 ओवर में 25 देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। उन्हें मैच और सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के एवज में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज भी घोषित किया गया।
विज्ञापन
जानिए कब हुई बेंगलुरु में जीत के हीरो यजुवेंद्र चहल को DDLJ जैसी फीलिंग
3 of 4
चहल और युवराज सिंह
- फोटो : Bcci
इसके बाद मैच में 10 गेंद में 27 रन की धुंआधार पारी खेलने के बाद पत्रकार की भूमिका में नजर आए। चहल ने अपना छठवां विकेट हासिल किया वैसे ही युवराज सिंह ने उन्हें गोदी में उठा लिया। इस बारे में जब युवराज ने चहल से पूछा कि मैंने आपको गोद में उठाया तो आपको कैसा लगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चहल ने कहा कि मुझे उस वक्त DDLJ फिल्म जैसा महसूस हो रहा था। जिस तरह शाहरुख ने काजोल को गोदी में उठाया था।
जानिए कब हुई बेंगलुरु में जीत के हीरो यजुवेंद्र चहल को DDLJ जैसी फीलिंग
4 of 4
d
- फोटो : espncricinfo
25 रन देकर 6 विकेट हासिल करने के बाद चहल टी-20 मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 6 विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर रहे अजंथा मेंडिस ने यह कारनामा दो बार किया था। मेंडिस ने साल 2011 और 2012 में ऑस्ट्रेलिया के क्रमशः 16 रन और 8 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।