फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday Spcl: वनडे में 200 रन की पारी खेलने के बाद सो नहीं पाए थे तेंदुलकर, जानिए क्या हुआ था उस रात

Tue, 24 Apr 2018 03:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तारीख 24 अप्रैल 1973, जगह मुंबई का निर्मल हॉस्पिटल। आज से ठीक 45 सालों पहलें उस शख्स का जन्म हुआ, जिसे आज पूरा हिंदुस्तान 'क्रिकेट के भगवान' के नाम से जानता है। एक के बाद एक विश्व क्रिकेट के लगभग सभी कीर्तिमान अपने नाम करने वाले मास्टर-ब्लास्टर की जिंदगी किसी सीख से कम नहीं। जीवन के हर मोड़ पर दिलचस्प किस्से समेटने वाले सचिन से जुड़ा एक यादगार लम्हा आज आपसे शेयर करते हैं। बात है 24 फरवरी 2010 की। जी हां, वही दिन जब सचिन ने वनडे इंटरनेशनल इतिहास की पहली सेंचुरी अपने नाम की थी।
विज्ञापन

2 of 6
sachin 200
भारत रत्न और गॉड ऑफ क्रिकेट मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के भगवान का तमगा ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच से ही मिला था। यहां सचिन ने 24 फरवरी 2010 को अंतर्राष्ट्रीय वन-डे मैच में पहला दोहरा शतक जमाया था, उनसे पहले कोई और बल्लेबाज ये कारनामा नहीं दिखा सका था।
विज्ञापन

3 of 6
साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए सचिन ने इस पारी में पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की और अंत तक नॉटआउट रहे। सचिन ने करियर के इस यादगार पल के बारे में अपनी आत्मकथा में 'प्लेइंग इट माय वे' में भी बताया था। बकौल इस पारी के बाद उन्हें नींद ही नहीं आई। उन्होंने कहा कि उस शाम वो इतने खुश और उत्साहित थे कि वो सो ही नहीं पा रहे थे। 

4 of 6
सचिन ने उस रात के बारे में अपनी किताब में विस्तार से ब्यौरा दिया। सचिन मैच के दौरान काफी थक गए थे। होटल में उनका और धोनी का कमरा बाकी साथी खिलाड़ियों से अलग और दूर था। उनका कमरा बहुत बड़ा था, जिसमें प्राइवेट पूल भी शामिल था। बाथरूम बहुत विशाल था, जिसका दरवाजा शीशे का था। बाहर नजर गई तो बड़े-बड़े पेड़ नजर आ रहे थे और कमरे के पर्दे हवा से लहरा रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
सचिन के बताया कि ऐसे नजारे में सो पाना मुश्किल हो रहा था। सचिन को पूरी रात बाथरूम की बत्तियां जलाए रखनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने फोन उठाया और बधाई संदेशों को जवाब देने लग गए। सचिन से पहले वनडे में सर्वाधिक स्कोर 194 रन का था, जो पाकिस्तान के सईद अनवर के नाम था। अनवर ने 1997 में भारत के खिलाफ यह पारी खेली थी। बाद में 2009 के दौरान जिम्बॉब्वे के चार्ल्स कॉवेन्ट्री ने बांग्लादेश के खिलाफ भी इतने ही रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वैसे काफी दिनों तक सचिन का यह रिकॉर्ड कायम नहीं रहा। सचिन के बाद उनके ही सबसे बड़े फैन और टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी खेलकर उनका रिकॉर्ड तोड़ा। 'हिटमैन' रोहित शर्मा ही एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिनके नाम वनडे में 3 दोहरे शतक हैं। वीरू के बाद उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 फिर श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली। हाल ही में 13 दिसंबर 2017 को रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ ही तीसरी डबल सेंचुरी जमाई। इनके अलावा मार्टिन गुप्टिल और क्रिस गेल ने भी दोहरा शतक जड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें