फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हेयर रिमूवर क्रीम' के विज्ञापनों पर भड़कीं पाक महिला क्रिकेटर, खिलाड़ियों को दिया यह संदेश

Tue, 24 Apr 2018 01:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sana Mir
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने हेयर रिमूवल क्रीम और फेयरनेस क्रीम के खिलाफ आवाज उठाई है। इस तरह के विज्ञापनों के खिलाफ सना मीर ने फेसबुक पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि वह कभी भी हेयर रिमूवल क्रीम जैसे विज्ञापनों का प्रचार नहीं करेंगी। खेल में आगने बढ़ने वाली युवा लड़कियों को उन्होंने मैसेज देते हुए कहा कि  खेल में स्ट्रॉन्ग आर्म्स चाहिए न कि स्मूथ आर्म्स
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sana Mir
अपने पोस्ट में सना ने लिखा, 'यह पोस्ट लिखने पर मैं तब मजबूत हुई, जब मैंने एक हेयर रिमूवल क्रीम पर वज्ञानपन देखा। ये विज्ञापन भारत और पाकिस्तान में खूब दिखाया जा रहा है। इसमें दिखाया गया है कि एक लड़की इस बात को लेकर बहुत चिंतित है कि वह बास्केटबॉल कोर्ट पर कैसी दिखेगी।' सना ने कहा कि यह कितने शर्म की बात है कि स्पोर्ट्समैन स्पीरिट से ज्यादा बॉडी स्किन को तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sana Mir
सना ने लिखा क्या किसी के टैलेंट और हुनर को पहचानने के लिए उसकी स्किन या खूबसूरती मायने रखती हैं। एक खिलाड़ी अपनी काबीलियत के दम पर आगे बढ़ता है न कि स्किन और रंग का की वजह से।

4 of 5
Sana Mir
सना मीर ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने अपने 12 साल के क्रिकेट करियर में कई बार ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के एड अस्वीकार किए हैं। मैंने हमेशा सभी स्पॉन्सर्स और सेलिब्रटीज से ये विनती की है कि वह अपने एड में इस तरह का संदेश दिखाएं जिससे लड़कियां अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित हों, न कि वह ऐसे एड देखकर सेल्फ कॉन्सियस हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sana Mir
सना की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट को अब तक छह हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वह सैकडों लोगों ने इस पोस्ट को अपने सोशल अकाउंट के जरिए शेयर भी किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें