भारत के खिलाफ राजकोट टेस्ट में मेहमान टीम इंग्लैंड के तीन बल्लेबाज शतक जमाने में कामयाब रहे। मैच के पहले दिन जो रूट ने शतक जमाया और दूसरे दिन मोइन अली और बेन स्टोक्स ने भी 100 का आंकड़ा पार किया। एक पारी में तीन बल्लेबाजों का शतक जमाना अपने आप में बड़ी बात है, मगर इससे बड़ा कमाल भी क्रिकेट के मैदान पर हुआ है।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, 3 क्या एक पारी में 5 शतक भी लगे हैं
2 of 6
जो रूट
- फोटो : Cricket Country
टेस्ट क्रिकेट में अब तक दो मौके ऐसे आए हैं जब एक पारी में पांच बल्लेबाजों ने शतक जमाया है। एक बार 1955 में और दूसरी बार 2001 में यह कारनामा हुआ है। इसके अलावा 18 मौकों पर एक पारी में चार बल्लेबाज शतक जमा चुके हैं। टीम इंडिया यह कारनामा दो बार, बांग्लादेश (2007) और साउथ अफ्रीका (2010) के खिलाफ, कर चुकी है। जानिए कब-कब एक पारी में लगे हैं 5 शतक:
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, 3 क्या एक पारी में 5 शतक भी लगे हैं
3 of 6
क्रिकेट
- फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया की ओर से लगा एक दोहरा शतक, चार शतक
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच जून 1955 में 6 दिन का टेस्ट मैच खेला गया। हालांकि 6 दिन में 3 पारियां भी नहीं हो सकी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 8 विकेट पर 758 रन का पहाड़ खड़ा कर पारी घोषित की।
टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, 3 क्या एक पारी में 5 शतक भी लगे हैं
4 of 6
क्रिकेट
- फोटो : getty
इस स्कोर में कॉलिन मैकडोनाल्ड (127), नील हार्वे (204), कीथ मिलर (109), रॉन आर्चर (128) और रिची बेनो (121) ने शतक जमाए थे। नील हार्वे ने दोहरा शतक दोहरा बनाया था। वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 319 रन बनाए और मैच पारी और 82 रन के अंतर से गंवा दिया।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, 3 क्या एक पारी में 5 शतक भी लगे हैं
5 of 6
क्रिकेट
- फोटो : getty
चोटी के 6 बल्लेबाजों में से 5 न बनाई सेंचुरी
अगस्त 2001 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुल्तान में हुए टेस्ट में पाकिस्तान टीम ने जमकर रन कूटे। पहली पारी में बांग्लादेश को महज 132 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान टीम ने पहली पारी तीन विकेट पर 546 रन बनाने के बाद घोषित की। इस दौरान टॉप के 6 में से पांच बल्लेबाजों ने शतक बनाए। दानिश कनेरिया ने दोनों पारियों में 6-6 विकेट झटके।
टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, 3 क्या एक पारी में 5 शतक भी लगे हैं
6 of 6
क्रिकेट
- फोटो : getty
सईद अनवर ने 101, तौफीक उमर ने 104, इंजमाम उल हक ने 105 (रिटायर्ड हर्ट) के अलावा मोहम्मद युसुफ 102 और अब्दुर रज्जाक 110 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस पारी में पाकिस्तान टीम के फैजल इकबाल (9) एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जो शतक नहीं बना पाए थे। पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 148 पर समेट कर यह मैच एक पारी 264 रन से जीता।