राजकोट टेस्ट आयोजित करने वाला भारत का 23वां मैदान बना। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर 22वां टेस्ट वेन्यू बना था।
विज्ञापन
2 of 11
हसीब हमीद
इंग्लैंड के हसीब हमीद ने 19 साल 295 दिन की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया, वो इंग्लैंड की तरफ से डेब्यू करने वाले पांचवें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। साथ ही जे क्रॉफोर्ड के बाद वो सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपना पहला टेस्ट खेलने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। हसीब हमीद एंड्रू स्ट्रॉस के संन्यास के बाद एलिस्टेयर कुक के साथ ओपनिंग करने वाले 10वें बल्लेबाज बने ।
विज्ञापन
3 of 11
स्
यह स्टुअर्ट ब्रॉड का 100वां टेस्ट मैच है। वह इंग्लैंड की ओर से 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले 14वें खिलाड़ी हैं।
4 of 11
विराट कोहली
- फोटो : getty
विराट कोहली 18वें टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं और हर मैच में उनकी टीम में कोई न कोई बदलाव जरुर हुआ।
विज्ञापन
5 of 11
एलेस्टर कुक
- फोटो : getty
राजकोट में एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए 55वें टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे हैं यह एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
6 of 11
मोहम्मद शमी
- फोटो : getty
दोनों टीमों में मोहम्मद शमी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कोई शतक नहीं बनाया है।
विज्ञापन
7 of 11
जो रूट
- फोटो : Cricket Country
जो रूट ने भारत के खिलाफ तीसरा और भारत में पहला टेस्ट शतक लगाया, ये उनका 11वां टेस्ट शतक है। 2016 में 1000 रन बनाने वाले वो दूसरे बल्लेबाज बने, इस साल ये उनका 50 से ऊपर का नौवां स्कोर है।
8 of 11
अश्विन
- फोटो : getty
आर अश्विन के इस साल 46 विकेट हो गये हैं और साल 2016 में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वालों में श्रीलंका के रंगना हेराथ(48 विकेट) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
9 of 11
बेन स्टोक्स
- फोटो : getty
बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ आज अपना पहला टेस्ट रन बनाया, इससे पहले वह तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।
10 of 11
मोईन अली
- फोटो : getty
दिन का खेल खत्म होने तक 99 के स्कोर पर नॉट आउट होने वाले 13वें बल्लेबाज बने मोइन अली।