फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बीच मैदान गुस्साए धोनी ने कहा था 300 मैच खेलने वाले कप्तान को पागल समझते हो तुम

Sat, 18 Apr 2020 12:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कुलदीप सिंह आज भी वह दिन याद करके सिहर उठते हैं जब महेंद्र सिंह धोनी ने 20 साल में पहली बार मैदान पर आपा खोया था। बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज को श्रीलंका के खिलाफ 2017 में एक वन-डे के दौरान धोनी से करारी फटकार सुननी पड़ी थी।
विज्ञापन

2 of 6
कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम चैट के दौरान खेल प्रस्तोता जतिन सप्रू से कहा, 'कुसल परेरा ने कवर्स में चौका लगाया था। धोनी भाई विकेट के पीछे खड़े थे और मुझसे फील्डिंग बदलने को कहा। मैंने उनका सुझाव नहीं माना और अगली गेंद पर कुसल ने रिवर्स स्वीप पर चौका लगा दिया।'
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी ग्लव्स - फोटो : अमर उजाला
यह वाकया इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक टी-20 मैच का है। इस मैच में एक समय जब कुलदीप यादव श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने संघर्ष कर रहे थे, तब कप्तान धोनी ने उन्हें विकेटों के पीछे से आवाज लगाते हुए कहा था, 'कवर से फील्डर हटाकर प्वॉइंट पर रख ले और बाहर की तरफ गेंद डाल।'

4 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन धोनी की इस राय को कुलदीप यादव ने फालतू समझा और कहा, 'नहीं नहीं... रहने दो यह फील्डिंग ज्यादा बेहतर है।' इस पर माही बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने मैदान पर ही कुलदीप को बुरी तरह झाड़ दिया। चाइनामैन ने कहा, 'धोनी गुस्से में नाराज होकर मेरे पास आए और कहा, 'मैं पागल हूं। 300 वन-डे खेला हूं और समझा रहा हूं यहां पर।'
विज्ञापन

5 of 6
कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर
अगले ही ओवर में धोनी का फैसला बिलकुल सही साबित हुआ। कुलदीप यादव की गेंद पर श्रीलंका का एक बल्लेबाज प्वॉइंट पर खडे़ फील्डर को कैच थमा बैठा। उस दिन कुलदीप यादव को पहली बार धोनी के अनुभव का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर
कुलदीप इतना डर गए कि टीम बस में धोनी से माफी मांगने गए और पूछा कि क्या वह पहले भी इतना नाराज हुए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उस दिन बहुत डर गया था। उस मैच के बाद मैं टीम बस में गया और पूछा क्या पहले इतना गुस्सा कभी आया, उन्होंने कहा कि बीस साल से गुस्सा नहीं किया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें