वर्ल्ड कप 2011
- फोटो : file
बतौर बिस्वाल, ' मोहाली में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलना था जिसमें दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी पहुंचे थे। वीआईपी की मौजूदगी की वजह से हर जगह सेना के जवान, SPG, NSG और सुरक्षाकर्मी लगे थे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की वजह से टीम इंडिया की बस समय से स्टेडियम नहीं पहुंच पाई जिसकी वजह से टीम इंडिया लंच नहीं कर पाई। वहीं मैच का समय होने की वजह से सभी खिलाड़ियों ने बिना कुछ खाए ही मैदान में उतरने का फैसला किया लेकिन मैं तुरंत भागकर वीआईपी इलाके की तरफ जाकर जो भी फल मिले उन्हें ले आया और खिलाड़ियों में बांट दिया।'