टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी ने भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह ने मुलाकात की। आइए जानते हैं कि शाह ने धोनी से मुलाकात कर क्या कहाः
विज्ञापन
2 of 5
एमएस धोनी और अमित शाह
दरअसल, अमित शाह ने 'संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत धोनी से मुलाकात करते हुए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा चार साल में किए गए काम की जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 5
एमएस धोनी और अमित शाह
धोनी से मुलाकात के बाद शाह ने ट्वीट कर कहा, 'दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर एमएस धोनी से मुलाकात की। उन्हें चार साल के दौरान देश में बदलाव के लिए उठाए गए पीएम नरेंद्र मोदी के कदमों की जानकारी दी।' इस दौरान वित्त मंत्री पीयूष गोयल और कई वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद रहे।
4 of 5
एमएस धोनी और अमित शाह
गौरतलब है कि पार्टी ने इस अभियान के तहत 4,000 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में पहचान बना चुके एक लाख लोगों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा है।
बता दें कि इस अभियान के तहत शाह ने अब तक पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप, उद्यमी रतन टाटा और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित समेत 25 लोगों से मुलाकात कर चुके हैं।