क्रिकेट मुकाबले के दौरान अमूमन इंसान ही दर्शक के रूप में मैदान पर जाते हैं, लेकिन कभी-कभार इसमें जानवर भी शामिल हो जाते हैं। मैच के दौरान कुत्ते, पंक्षियों, गिलहरियों और बिल्लियों को आपने अक्सर मैदान पर विचरण करते देखा होगा। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग रहा और एक बंदर ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में घुस आया और वह भी बिना टिकट के।
विज्ञापन
भूकंप के बाद ईडन में ये कौन आ गया नया मेहमान
2 of 5
ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइटराइडर्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल-9 का पांचवां मैच खेला जा रहा था। मैच होने से पहले भूकंप ने लोगों को थोड़ा डरा दिया। फिर जब लोग मैच में बिजी थे तो एक बंदर अचानक स्टेडियम में दिखा जो कुर्सी पर आराम से बैठा हुआ था।
विज्ञापन
भूकंप के बाद ईडन में ये कौन आ गया नया मेहमान
3 of 5
एक बंदर को मैच का मजा लेते देख आस-पास बैठे दर्शकों में रोमांच आ गया और कुछ तो उसके साथ सेल्फी भी लेने लगे। तो वहीं सुरक्षाकर्मी बंदर को सकुशल बार निकालने के लिए जुगत बनाने लगे।
भूकंप के बाद ईडन में ये कौन आ गया नया मेहमान
4 of 5
हजारों दर्शकों के बीच खुद को अकेले पाकर भी बंदर घबराया नहीं और चुपचाप वहीं बैठा रहा। फिर एक दर्शक ने उसे अपने गोद में लेकर थोड़ा प्यार देकर जर दूर करने की कोशिश की।
मैच के दौरान केकेआर की ओर से रखे गए 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने पांच गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने जोस बटलर (41) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। जबकि पहले विकेट के लिए उन्होंने पार्थिव पटेल (23 रन) के साथ मिलकर 53 रनों की साझेदारी की। लेकिन शानदार डाइव भी पटेल को रन आउट होने से नहीं बचा सके।