फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली ने उड़ाया कोच शास्त्री का मजाक, बोले- अब उन्होंने क्या किया

Thu, 17 Oct 2019 12:15 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सौरव गांगुली-रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में बदलाव शुरू हो चुका है। 23 अक्तूबर से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के रूप में अपनी टीम के साथ कमान संभालेंगे। सौरव गांगुली इससे पहले साल 2015 से बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं। सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से यह माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट तस्वीर बदलेगी, लेकिन चर्चा जिस बात की सबसे ज्यादा है, वह ये है कि टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री की चुनौती बढ़ने वाली है।
विज्ञापन

2 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : ANI
सौरव गांगुली और रवि शास्त्री के बीच रिश्ते बीते कुछ समय से अच्छे नहीं रहे हैं। गांगुली से पत्रकार बीसीसीआई के अध्यक्ष के तौर उनकी योजनाओं के बारे में पूछ रहे थे। इस दौरान उन से पूछा गया कि क्या आपने रवि शास्त्री बात की है, तो इसपर गांगुली  मुस्कुराते हुए दो-टूक कहा, 'क्यों? रवि शास्त्री ने अब क्या कर दिया?'
विज्ञापन

3 of 4
सौरव गांगुली और एमएस धोनी
गांगुली ने पिछले कुछ समय से चल रहे महेंद्र सिंह धोनी के टीम में चयन के मामले में भी अपनी बात रखी है। पूर्व कप्तान धोनी के टीम में चयन की बात पर गांगुली ने कहा कि वे 24 अक्तूबर को होने वाली मीटिंग में चयनकर्ताओं से इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
अपनी नई टीम के साथ सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
शुरुआत में हवा चली कि पूर्व क्रिकेटर बृजेश पटेल बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन सकते हैं और उनके नाम पर करीब-करीब मुहर लग गई है, लेकिन बाद में मामला एकदम बदल गया और सौरव गांगुली का नाम इस पद के लिए तय हो गया। माना जा रहा है कि गांगुली के पक्ष में बाजी करने में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का अहम रोल रहा है। गांगुली के अध्यक्ष बनने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि वह देश की क्रिकेट में और सुधार लाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें