कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
किस्सा 2017 का है, 20 जून को अनिल कुंबले ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा जरूर दिया, लेकिन रूपरेखा 25 मार्च, 2017 को बननी शुरू हो गई थी। धर्मशाला में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के चौथे टेस्ट के लिए विराट कोहली कंधे की चोट की वजह से उपलब्ध नहीं थे। अजिंक्य रहाणे टीम के कप्तान थे, लेकिन बड़ा सवाल ये उभर रहा था कि कोहली की जगह प्लेइंग इलेवन में किसे शामिल किया जाए।
कोहली की राय थी कि टीम में उनकी जगह कोई बल्लेबाज खेले, लेकिन मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कार्यवाहक कप्तान रहाणे के साथ सलाह-मशविरा कर अतिरिक्त गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका दिया। 'चाइनामैन' कुलदीप ने पहली पारी में चार विकेट लेकर अपने चयन को सार्थक बताया, लेकिन दूसरी पारी में उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। हालांकि टीम इंडिया ये मुकाबला आठ विकेट से जीत गई। मैच के बाद कोहली ने मीडिया से कहा, 'जिंक्स (रहाणे का निक नेम) और अनिल भाई पांचवें गेंदबाज को मौका देना चाहते थे और ये एक शानदार फैसला रहा। कुलदीप 'एक्स फैक्टर' साबित हुए।'
टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में अनिल कुंबले ने ये कह दिया कि अनुभव भी कोई चीज होती है, यही बात कोहली को खटक गई।