फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे टेस्ट में टीम इंडिया को क्यों मिली मात जानिए 5 कारण

Sun, 26 Feb 2017 05:41 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम - फोटो : espncricinfo
पुणे टेस्ट में विराट सेना कंगारुओं के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। भारतीय टीम को विराट की कप्तानी में 19 टेस्ट मैच के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम दोनों पारियों में 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। पहली पारी में टीम इंडिया 40.1 ओवर में 105 और दूसरी पारी में 33.5 ओवर में  मजह 107 रन बना सकी। मैच के तीसरे दिन ही भारत को हार का सामना करना पड़ा। जानिए क्यों कंगारुओं के सामने बौने साबित हुए भारतीय शेर...
विज्ञापन

पुणे टेस्ट में टीम इंडिया को क्यों मिली मात जानिए 5 कारण...

2 of 5
जडेजा
स्पिनर्स ने की गलत लाइन पर गेंदबाजी
भारतीय स्पिन गेंदबाजों को विकेट से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तुलना में ज्यादा टर्न हासिल हो रही थी। लेकिन रविंद्र जडेजा लगातार ऑफ स्टंप से बाहर गेंदबाजी करते रहे। ऐसी गेंदों पर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के आउट होने की संभावना कम थी। ऐसी गेंदों को छोड़ने से ऑस्ट्रेलिया को कोई नुक्सान नहीं था। न तो गेंद विकेट पर लगती न ही बल्ले के करीब से निकली। स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाज ने गेंद की लाइन में आकर बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। 

 
विज्ञापन

पुणे टेस्ट में टीम इंडिया को क्यों मिली मात जानिए 5 कारण...

3 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
खराब फील्डिंग 

भारतीय फील्डरों ने पूरे मैच में खराब फील्डिंग की। दूसरी पारी में तो हद तब पार हो गई जब शतक जड़ने वाले कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ के चार कैच फील्डरों ने टपका दिए। इतने जीवनदान का स्टीव ने पूरा फायदा उठाया और शतक जड़कर 13 साल बाद भारतीय सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित कर दी। 

 

पुणे टेस्ट में टीम इंडिया को क्यों मिली मात जानिए 5 कारण...

4 of 5
डीआरएस - फोटो : espncricinfo
डीआरएस का गलत इस्तेमाल

विराट कोहली और टीम इंडिया अबतक यह नहीं सीख पाई है कि डीआरएस का इस्तेमाल कब और कैसे करना है। कप्तान कोहली ने कई बार भावनाओं में बहकर डीआरएस लेने का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में दूसरे दिन जयंत यादव के लगातार दो ओवर में 9 गेंद के अंतराल में डीआरएस ले लिया। दोनों रिव्यू भारत के विरोध में गए और कई खास मौकों पर भारत के पास अंपायर के निर्णय को चुनौती देने का मौका शेष नहीं था। विराट को विकेटकीपर साहा से सही सलाह नहीं मिली। उनके विकेट के ठीक पीछे खड़े होने के बावजूद गेंद की सटीक लाइन का अंदाजा नहीं हो पाता है। इसका नुकसान टीम इंडिया को उठाना पड़ रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे टेस्ट में टीम इंडिया को क्यों मिली मात जानिए 5 कारण...

5 of 5
मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
नहीं हो सकी लंबी साझेदारी 

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को स्पिन का सबसे अच्छा खिलाड़ी माना जाता है लेकिन पुणे के टर्निंग विकेट पर भारतीय बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक सके। मैच में केएल राहुल भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनने वाले बल्लेबाज रहे। राहुल ने पहली पारी में 64 रन बनाए। पहली पारी में राहुल और रहाणे के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। पहली पारी में दूसरी बड़ी साझेदारी 26 रन की थी जो पहले विकेट के लिए मुरली विजय और केएल राहुल के बीच हुई। दूसरी पारी में भी यही सिलसिला चलता रहा। दूसरी पारी में तीसरे विकेट के लिए विराट और पुजारा के बीच 31,रहाणे और पुजारा के बीच 30 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा और कोई जोड़ी मैदान पर ओ'कीफ के फिरकी के आगे नहीं टिक पाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें