वेस्टइंडीज और भारत के बीच वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला गुयाना में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टी-20 सीरीज जीतकर विराट सेना का मनोबल काफी बढ़ा है। टीम इंडिया सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में नए प्रयोग के साथ मैदान पर उतरी है। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम आज वेस्टइंडीज को मात देने मैदान पर उतरी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
ओपनर्स
टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान शिखर धवन और रोहित शर्मा के कंधों पर होगी। धवन अंगूठे में लगी चोट से उबरकर पहली बार वन-डे में वापसी कर रहे हैं। रोहित ने टी-20 सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाया है। दोनों टीम को इस मैच में एक मजबूत शुरुआत देने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : social Media
मिडिल ऑर्डर
मध्यक्रम की दारोमदार कप्तान कोहली के कंधों पर होगा। कोहली की कोशिश होगी वह इस मैच में एक बड़ी पारी खेलें। मध्यक्रम में केएल राहुल को बाहर करते हुए टी-20 सीरीज में बाहर बैठे श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया है। वह नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। युवा बल्लेबाज मनीष पांडेय भी टीम से बाहर हैं, मनीष के स्थान पर केदार जाधव की वन-डे टीम में वापसी हुई है।
4 of 7
ऋषभ पंत और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
विकेटकीपर
युवा ऋषभ पंत के कंधों पर विकेटकीपींग की जिम्मेदारी होगी। वन-डे के नियमित कीपर एसएस धोनी के इस सीरीज में उपलब्ध नहीं होने से विकेट के पीछे दस्तानों के साथ पंत दिखेंगे। टीम उनसे चाहेगी वह बल्ले से भी योगदान दें।
विज्ञापन
5 of 7
रवीन्द्र जडेजा
- फोटो : social media
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर के रूप में अनुभवी रवींद्र जडेजा को टीम में जगह मिली है। वह गेंद के साथ टी-20 सीरीज में प्रभावी साबित हुए थे। बल्लेबाजी जडेजा निचले क्रम में शानदार करते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
नवदीप सैनी
- फोटो : social Media
गेंदबाजी
गेंदबाजी की कमान अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के हाथों में होगी। उनका साथ देने के लिए टीम में खलील अहमद मौजूद हैं। मोहम्मद शमी भी आज का मैच खेल रहे हैं। नवदीप सैनी को अपने वन-डे डेब्यू में थोड़ा और इंतजार करना होगा। स्पिन डिपार्टमेंट की अगुवाई कुलदीप यादव कर रहे हैं, चहल को आराम दिया गया है।