फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले वन-डे में ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग XI, राहुल समेत इन चार खिलाड़ियों का कटा पत्ता

Thu, 08 Aug 2019 09:05 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज और भारत के बीच वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला गुयाना में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टी-20 सीरीज जीतकर विराट सेना का मनोबल काफी बढ़ा है। टीम इंडिया सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में नए प्रयोग के साथ मैदान पर उतरी है। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम आज वेस्टइंडीज को मात देने मैदान पर उतरी है।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ESPN

ओपनर्स

टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान शिखर धवन और रोहित शर्मा के कंधों पर होगी। धवन अंगूठे में लगी चोट से उबरकर पहली बार वन-डे में वापसी कर रहे हैं। रोहित ने टी-20 सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाया है। दोनों टीम को इस मैच में एक मजबूत शुरुआत देने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : social Media

मिडिल ऑर्डर

मध्यक्रम की दारोमदार कप्तान कोहली के कंधों पर होगा। कोहली की कोशिश होगी वह इस मैच में एक बड़ी पारी खेलें। मध्यक्रम में केएल राहुल को बाहर करते हुए टी-20 सीरीज में बाहर बैठे श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया है। वह नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। युवा बल्लेबाज मनीष पांडेय भी टीम से बाहर हैं, मनीष के स्थान पर केदार जाधव की वन-डे टीम में वापसी हुई है।

4 of 7
ऋषभ पंत और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विकेटकीपर

युवा ऋषभ पंत के कंधों पर विकेटकीपींग की जिम्मेदारी होगी। वन-डे के नियमित कीपर एसएस धोनी के इस सीरीज में उपलब्ध नहीं होने से विकेट के पीछे दस्तानों के साथ पंत दिखेंगे। टीम उनसे चाहेगी वह बल्ले से भी योगदान दें।

विज्ञापन

5 of 7
रवीन्द्र जडेजा - फोटो : social media

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के रूप में अनुभवी रवींद्र जडेजा को टीम में जगह मिली है। वह गेंद के साथ टी-20 सीरीज में प्रभावी साबित हुए थे। बल्लेबाजी जडेजा निचले क्रम में शानदार करते हैं। 

विज्ञापन

6 of 7
नवदीप सैनी - फोटो : social Media

गेंदबाजी

गेंदबाजी की कमान अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के हाथों में होगी। उनका साथ देने के लिए टीम में खलील अहमद मौजूद हैं। मोहम्मद शमी भी आज का मैच खेल रहे हैं। नवदीप सैनी को अपने वन-डे डेब्यू में थोड़ा और इंतजार करना होगा। स्पिन डिपार्टमेंट की अगुवाई कुलदीप यादव कर रहे हैं, चहल को आराम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें