फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डांसर्स के साथ जमकर नाचे क्रिस गेल, फिर नजर आया बिंदास अंदाज

Thu, 09 Jan 2020 11:57 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस गेल क्रिकेट की दुनिया का एक ऐसा नाम है, जो अपने बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है। गेल के लूक और उनके स्टाइल की दुनिया दीवानी है। उनका डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कैरेबियाई बल्लेबाज डांसरो के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Chris Gayle - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट के मैदान से फिलहाल दूर चल रहे गेल इन दिनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। गेल ने खुद ये वीडियो अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अंकाउट पर शेयर किए हैं। वीडियो किसी पब की है, जिसमें क्रिस गेल के साथ कई डांसर भी दिख रही हैं। उनका यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली-क्रिस गेल - फोटो : social Media
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह वीडियो बांग्लादेश की राजधानी ढांका का है। जहां गेल बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए पहुंचे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इसे जमैका का बताया है। यह पहाला मौका नहीं जब यह तूफानी बल्लेबाज इस अंदाज में दिखा है। इससे पहले गेल ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह शर्टलेस होकर डांस कर रहे थे। उनके न्यूयॉर्क ट्रिप का वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 
विज्ञापन

4 of 4
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के बाद चर्चा चली थी कि गेल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, लेकिन उन्होंने अभी इसपर कोई फैसला नहीं लिया है। टीम इंडिया इस साल विश्व कप के बाद विंडीज के दौरे पर गई थी, तब गेल विंडीज की टीम में शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें