फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से निराश विंडीज कप्तान मैच के बाद बोले- बस रह गई इसकी कमी 

Thu, 01 Nov 2018 09:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
jason holder
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पांचवें व आखिरी वन-डे में 9 विकेट से हारकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया के खिलाफ तिरुवनंतपुरम वन-डे हारने से वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टीम के प्रदर्शन पर निरंतरता की कमी पर निराशा जताई। आइए जानते हैं कि मैच के बाद होल्डर ने क्या कहाः
विज्ञापन

2 of 4
jason holder
मैच के बाद कप्तान जेसन होल्डर ने माना कि ये पिच 300 रन का लक्ष्य देने वाली थी, लेकिन टीम इसके बावजूद सस्ते में ही निपट गई। उन्होंने कहा, 'मैच का अंत उस तरह से नहीं हुआ जैसी हम उम्मीद कर रहे थे। पिछले कुछ मैचों में हमने निरंतरता नहीं दिखाई। हमाने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। जीत का श्रेय भारत को जाता है।'
विज्ञापन

3 of 4
jason holder
होल्डर ने कहा, 'हमारे कुछ खिलाड़ियों ने भारत में भारत के खिलाफ बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। हमें लगा कि ये हमारे लिए अच्छी पिच साबित होगी। भारतीय गेंदबाजों ने सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की। हमारे कई बल्लेबाज गलत शॉट खेलकर आउट हुए। इसमें पिच की कोई गलती नहीं थी।'
विज्ञापन

4 of 4
indvwi
जेसन होल्डर ने कहा, 'मेरा अब भी मानना है कि ये पिच 300 रन बनाने के लिए सही थी। हमें बस मैदान पर अपनी रणनीति को लागू करने की जरूरत थी। मैं युवा शिमरोन हेटमायर और शाई होप के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। टीम में उनका भविष्य अच्छा है। मैं कहूंगा कि ओशेन थॉमस ने भी साबित किया कि उसमें कुछ बात है। बस थोड़ा मेहनत करने की जरूरत है।'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें