वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुनील एम्ब्रिस के नाम टेस्ट क्रिकेट का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का डेब्यू मैच खेल रहे सुनील एम्ब्रिस के नाम ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है, जो टेस्ट क्रिकेट के 140 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
2 of 6
सुनील एम्ब्रिस
- फोटो : twitter
24 वर्षीय एम्ब्रिस को वेलिंगटन में अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार क्रीज पर आने का दबाव उनके चेहरे पर स्पष्ट दिख रहा था। हालांकि, उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की होगी कि उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
सुनील एम्ब्रिस
- फोटो : twitter
दरअसल, छठे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए आए एम्ब्रिस टेस्ट डेब्यू में पहली ही गेंद पर हिट विकेट आउट हो गए। वो इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर हिट विकेट आउट होने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वैसे, टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के दौरान 11 खिलाड़ी हिट विकेट आउट हो चुके हैं, लेकिन पहली ही गेंद पर गोल्डन डक के साथ आउट होने वाले एम्ब्रिस पहले बल्लेबाज बने।
4 of 6
सुनील एम्ब्रिस
- फोटो : twitter
शाई होप के आउट होने के बाद एम्ब्रिस क्रीज पर उतरे। नील वेगनर की शॉर्ट पिच गेंद को उन्होंने बैकफुट पर जाकर खेला, लेकिन इस दौरान उनका पैर स्टंप्स से जा लगा और बेल्स नीचे गिर गई। इस तरह इस कैरेबियाई बल्लेबाज को पहली ही गेंद पर हिट विकेट के रूप में आउट होकर पैवेलियन लौटना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
डैरेन सैमी
- फोटो : Cricket Country
टेस्ट क्रिकेट में 2003 के बाद पहली बार ऐसा मौका आया जब कोई बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर हिटविकेट होकर पैवेलियन लौटा। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ शून्य पर हिट विकेट हुए थे। वेस्टइंडीज का कोई बल्लेबाज 2011 के बाद से पहली बार हिट विकेट आउट हुआ है। इससे पहले 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ डैरेन सैमी इस तरह आउट हुए थे।
वैसे टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में तीन क्रिकेटर्स अपने डेब्यू मैच में हिट विकेट आउट हुए हैं। बी। कुंदरन, दिलीप सरदेसाई और मदनलाल अपने-अपने डेब्यू टेस्ट मैचों में इस तरह आउट हुए थे।