फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शादी को लेकर धवन ने खींची कप्तान की टांग, भरी महफिल में लिए विराट के मजे

Sat, 14 Sep 2019 03:05 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली-शिखर धवन - फोटो : social Media
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर हमेशा गाते हुए नजर आते हैं, यहां तक की गानों की धुन पर डांस करते हुए भी दिखते हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कोहली के पसंदीदा गानों का राज सबके सामने खोल दिया। दरअसल, दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ ने गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जहां फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया और कोटला के पवेलियन का नाम विराट कोहली के नाम पर रखा गया। 
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली-शिखर धवन-नवदीप सैनी - फोटो : social Media
कार्यक्रम में विराट कोहली, शिखर धवन, रवि शास्त्री समेत पूरी टीम इंडिया मैजूद थी। इस मौके पर जब कोच रवि शास्त्री से विराट कोहली के पसंदीदा गानों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि शिखर धवन को कोहली के साथ बैठा दो और फिर तमाशा ही तमाशा देखते रहो। शास्त्री ने कहा कि धवन विराट के पसंदीदा गानों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली-शिखर धवन - फोटो : social Media
जब धवन से पूछा गया तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि शादी के पहले के गाने या शादी के बाद के। इसके बाद उन्होंने बताया कि जब भी वे दोनों साथ होते हैं तो पंजाबी गाना ही सुनना पसंद करते हैं। खासकर गुरदास मान के और भी कई गाने हैं, जो पुराने पंजाबी गायकों के हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली-शिखर धवन-ऋषभ पंत - फोटो : social Media
मालूम हो कि डीडीसीए द्वारा आयोजित इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के अलावा कई राजनेता उपस्थित रहे। टीम इंडिया रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज का आगाज करेगी। पहला मुकाबला धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें