पूरी दुनिया कोरोना वायरस के चलते घरों में बंद है। हर तरह के समाजिक कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई है। खेलों पर भी कोरोना की मार पड़ी है। ओलंपिक के आयोजन को लेकर बहस जारी है। आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। कई देशों को अपना दौरा रद्द करना पड़ा है। खिलाड़ी इन दिनों घरों में अपना समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर सभी खिलाड़ी एक्टिव हैं और वो लगातार संदेश भी दे रहे हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर जादू से अपने घरवालों का मनोरंजन कर रहे हैं।