वसीम जाफर
बहरहाल, पांच दिवसीय मुकाबले में विदर्भ ने दूसरे दिन अपनी पारी 289/2 के स्कोर से आगे बढ़ाई। कल 113* रन पर नाबाद जाफर ने अपनी लय बरकरार रखी और रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा। उन्होंने मैदान के चारों कोनों में शॉट्स जमाए। जाफर को गणेश सतीश के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला, जिन्होंने कल 29* रन से अपनी पारी आगे बढ़ाते हुए शतक जमाया।