फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर को मिला बड़ा सम्मान, जानिए कौन

Fri, 02 Feb 2018 11:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को रोटरी क्लब मद्रास ने 'यंग अचीवर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए दिया गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
वॉशिगटन सुंदर
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में टीम इंडिया के लिए वन-डे और टी-20 में डेब्यू करने वाले सुंदर को हाल में आईपीएल नीलामी में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन

3 of 5
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : Firstpost
सुंदर ने पुरस्कार समारोह में अपने करियर में विभिन्न विभागों में उनका सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। साल 2017 दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली वन-डे में तमिलनाडु के इस युवा ऑलराउंडर ने अपना डेब्यू किया था। वह आईपीएल में पुणे सुपरजायंट्स से भी खेल चुके हैं।

4 of 5
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : ht
बता दें कि तमिलनाडु के रहने वाले सुंदर सबसे कम उम्र में टीम इंडिया की ओर से वन-डे में डेब्यू करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ वन-डे में अपना डेब्यू मैच खेला था। सुंदर ने महज 18 साल 69 दिन में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : myKhel
इससे पहले वन-डे में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी में पार्थिव पटेल का नाम आता है। पार्थिव ने 2003 में 17 साल 301 दिन में वन-डे में डेब्यू किया था। बता दें कि सुंदर ने अभी तक के करियर में एक वन-डे और एक टी-20 मैच खेले हैं, जबकि 11 आईपीएल मैच खेले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें