ambati rayudu
रायुडू ने ट्वीट किया, 'विश्व कप देखने के लिये त्रिआयामी (3डी) चश्मे का आर्डर कर दिया है।' रायुडू के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रज्ञान ओझा ने लिखा था, 'हैदराबादी क्रिकेटरों का दिलचस्प मामला... ऐसी स्थिति में रह चुका हूं। निराशा समझ सकता हूं।' दिलचस्प बात यह थी कि 2002—03 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे में लक्ष्मण खेले थे जिनमें उन्होंने 9, 20 और 10 रन की पारियां खेली थी। इसके बाद तीन वनडे में उनकी जगह मोंगिया उतारे गये जिसमें वह 12, दो और शून्य का स्कोर ही बना पाए थे।