इंडियन टी-20 लीग में खेल का प्रेशर ज्यादा हावी न होने लगे इसलिए खिलाड़ी पार्टी और मस्ती के लिए भी पूरा टाइम निकालते हैं। इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को दिल्ली की टीम ने जबरदस्त डीजे पार्टी की जिसमें टीम के सभी खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। बॉलीवुड के गानों पर खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया और पार्टी में समा बांधे रखा।