फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी-हनीमून-रिसेप्शन के बाद इस तरह विराट-अनुष्का में आ जाएगी दूरी

Wed, 20 Dec 2017 03:42 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विरुष्का - फोटो : crictracker
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, इटली के मिलान में शादी के बाद रोम में हनीमून मनाकर भारत लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों के देश लौटने की खबर खूब छाई हुई है।

 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : amar ujala
शादी के बाद कप्तान विराट और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दोनों हनीमून के लिए रोम गए थे। फिलहाल दोनों भारत लौट आए हैं। शादी के बाद दोनों को दो अलग-अलग दिन रिसेप्शन पार्टी करना है। ये पार्टी 21 को दिल्ली में जबकि 26 को मुंबई में होगी।
विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का विराट - फोटो : TWITTER
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर को इटली के मिलान में शादी रचाई थी। इन दोनों ने शादी को काफी सीक्रेट रखा। किसी को कानो-कान खबर तक नहीं लगी। खबरों की माने तो इस शादी में कुल 40 खास लोग ही मौजूद थे, जो 'विरुष्का' के काफी नजदीकी थे।

4 of 6
VIRAT
हाल में ही अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हनीमून की पहली तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह विराट के साथ बर्फीली वादियों में एंजॉय कर रही थीं। वाकई ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
Anushka Virat - फोटो : sabyasachiofficial/Instagram
बहरहाल, खबरों की माने तो दिल्ली में होने जा रही इस रिसेप्शन पार्टी के लिए इनवि‍टेशन भेजे जा चुके हैं। इससे पहले इनवि‍टेशन कार्ड की फोटो भी खूब वायरल हुई थीं। इनवि‍टेशन कार्ड के मुताबिक शादी का रिसेप्शन दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में होने जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anushka virat
दोनों रिसेप्शन पार्टी के बाद विराट और अनुष्का दूरी आ जाएगी। क्योंकि दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हो जाएंगे। अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में मुंबई लौट आएंगी और फिर आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान उनके हीरो हैं। वहीं, विराट और उनकी टीम को 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने दक्षिण अप्रीका के दौरे पर जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें