फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना के सर्जिकल स्ट्राइक ने सहवाग-गंभीर में भरा जोश, बोले 'लड़के बढ़िया खेले'

Tue, 26 Feb 2019 01:10 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sehwag and gambhir
भारतीय वायुसेना ने 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला ले लिया है। वायुसेना ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा पार करके पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ठिकानों को तबाह किया।
विज्ञापन

2 of 5
surgical strike - फोटो : अमर उजाला
सरहद पार भारत के जवानों की कर्रवाई को टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर्स ने भी खूब सराहा है। विश्व कप के हीरो गौतम गंभीर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की दिलेरी को सलाम किया है।
विज्ञापन

3 of 5
gautam gambhir
गौतम गंभीर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 'इंडियन एयर फोर्स' को लिखा, 'जय हिंद'। तो वहीं, सहवाग ने खेल के अंदाज में सेना की तारीफ करते हुए लिखा, 'लड़के बढ़िया खेले'। इसके अलावा उन्होंने टैग किया- 'सुधर जाओ वरना सुधार देंगे'

4 of 5
sehwag
इससे पहले भी टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद को आगे आए थे। सहवाग ने खुद शहीदों के परिवारों से 100 बच्चों के पढ़ाई खर्च की जिम्मेदारी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Surgical Strike Video
यह पहली बार है जब साल 1971 में पाकिस्तान से हुई लड़ाई के बाद  2019 में आतंकियों पर कहर बरसाने के लिए भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा को पार किया है। हालांकि, भारत ने इस कार्रवाई को असैन्य कार्रवाई बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें