विराट कोहली
दरअसल, एक मीडिया चैनल से बातचीत में सहवाग ने कहा, 'विराट कोहली बिना टीम में बदलाव किए अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 38 टेस्ट मैच खेले हैं और सभी में उन्होंने बदलाव किया है। हालांकि, मेरा मानना है कि टीम में अभी बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। टीम पूरी तरीके से बैलेंस और मजबूत है।'