वीरेन्द्र सहवाग
दरअसल, एक मीडिया चैनल से बातचीत में सहवाग ने कहा, 'इन महान लोगों (राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर) के लिए खतरा नहीं है। बजाए इसके यदि कोई अपना रिकॉर्ड तोड़ने वाला है तो यह बेहद खुशी की बात है। जब मुझे महसूस होता है कि करुण नायर मेरे बाद भारत के लिए दूसरा ट्रिपल-सेंचुरी बनाने वाला खिलाड़ी बन गया। उसी तरह गावस्कर और द्रविड़ भी महसूस करेंगे अगर कोहली उनके रिकॉर्ड तोड़ देंगे। मैं खुद चाहता हूं कि वह ऐसा करे क्योंकि इसका मतलब यह होगा कि वह रन बनाएगा, जिसके बदले में टीम इंडिया को जीत मिलेगी।'