फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की 'दीवार' राहुल द्रविड़ की बल्लेबाजी के थे फैंस दीवाने, एक बस 'नवाब' साहब होते थे बोर

Mon, 23 Apr 2018 02:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल द्रविड़
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दे दिया है। वीरेंद्र सहवाग ने इस बार टीम इंडिया की दीवार से मशहूर दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बारे में यह बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
virendra sehwag - फोटो : file photo
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि जिस समय मैदान पर राहुल द्रविड़ बल्लेबाजी करते थे, उस वक्त ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी बोरिंग हो जाता था क्योंकि राहुल द्रविड़ के बल्ले से निकली बाउंड्री देखने के लिए टीम मेट्स को काफी इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

3 of 5
ms dhoni
वीरेंद्र सहवाग ने यह बयान साल 2007 में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में बातचीत करते हुए दिया। सहवाग ने इस दौरान कहा कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि पहला टी-20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया जीत लेगी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम की युवा ब्रिगेड ने शानदार खेल दिखाया था।

4 of 5
team india - फोटो : File
इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि टीम इंडिया 2019 वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार है। वीरू ने कहा, 'विराट कोहली की मौजूद ब्रिगेड विदेश में मुकाबले जीतने का दम रखती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cricketer Rahul Dravid
बता दें कि टीम इंडिया के लिए खेलते हुए राहुल द्रविड़ ने कई बड़े मैचों के परिणाम बदले हैं। टीम उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें 'राहुल द वॉल' भी कहा जाता था। धीमी गति से रन बनाने वाले राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2003 में सिर्फ 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें