फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर सहवाग ने लोगों से की अपील, बताया कैसे कोरोना पर काबू पाएंगे

Sat, 21 Mar 2020 10:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वीरेंद्र सहवाग
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में रुके ताकि घातक कोरोना वायरस को खत्म करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि हम तभी इस पर काबू पा सकते हैं।

सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पूरा भारत आराम से घर पर रहेगा। ये कोरोना वायरस यहां से जल्द दौड़ेगा। प्लीज-प्लीज घर पर रुकें तभी हम इस वायरस पर जल्दी काबू पा सकते हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया
सहवाग ने इससे एक दिन पहले भी 'जनता कर्फ्यू' को लेकर कई ट्वीट किए थे और लोगों से इसे सफल बनाने के लिए कहा था। सहवाग ने ट्वीट कर कहा, 'यह जनता कर्फ्यू कोई कर्फ्यू नहीं है बल्कि केयर फॉर यू है। हम सबको एकजुट रहना है पर इकठ्ठा नहीं होना है। सबकी ख्वाहिश रहती थी कि घरवालों के साथ समय बिता पाएं। अब वो समय और मौका मिला है। घर में कैरम, लूडो, सांप-सीढ़ी खेलकर पुरानी यादें ताजा कीजिए।


 
विज्ञापन

3 of 5
virendra sehwag - फोटो : file photo
उन्होंने आगे कहा, 'घरवालों के साथ घर में बैठकर मस्त बातें कीजिए, अंताक्षरी खेलिए, किताबें पढ़िए, अपने पसंदीदा शो देखिए, योग/व्यायाम कीजिए, नए-नए व्यंजन बनाइए। पर प्लीज घर से मत निकलिएगा, आप से दिल से विनती करता हूं, किसी भी भीड़ का हिस्सा नहीं बनिए।

4 of 5
virendra sehwag
इसके बाद उन्होंने फिर ट्वीट किया और अपील की कि किसी को पार्टी ना दें, ना लें। बाहर खेलने ना जाएं। पूरी जिंदगी पड़ी है उसके लिए। अपने आसपास स्वच्छता रखें। आपकी जिम्मेदारी ना सिर्फ आपके जीवन की बल्कि जिस जिसके संपर्क में आ रहे हो उन सबकी है। अपने आप के साथ रहने का मौका कम मिलता है, गंवाइए मत।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीरेंद्र सहवाग
अपने घर के भीतर आप अकेले या अपने परिवार के साथ कुछ मजेदार या कुछ नया कर रहे हैं जो और लोग भी कर सकते हैं, तो मुझसे जरूर शेयर कीजिए, या अच्छी तस्वीरें भेजिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें