फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरू ने दी सौरव गांगुली को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, 4 तस्वीर पोस्ट कर लिखी ये बातें

Sun, 08 Jul 2018 03:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
8 जुलाई, 1972 को सौरव गांगुली अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'महाराज' के नाम से मशहूर सौरभ गांगुली का जन्म कोलकाता के बेहला में हुआ था। रविवार की सुबह से ही पूरा सोशल मीडिया दादा के जन्मदिन से अटा पड़ा है। फैंस से लेकर साथी क्रिकेटर तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग कहां पीछे रहने वाले थे।
विज्ञापन

2 of 4
अपने जुदा अंदाज के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने गांगुली को अपने स्पेशल स्टाइल में विश किया। टीम इंडिया के इस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने 4 तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही वीरू ने हर फोटो के लिए अलग-अलग चार कैप्शन भी दिए हैं।  इसमें सहवाग ने लिखा...
विज्ञापन

3 of 4
स्टेप 1- उठो, अपनी पलको को दो बार झपकाओ और पिच से बार निकलकर नाचो।

स्टेप 2- गेंदबाजों की धुनाई करो यहां तक की मैच देख रहे दर्शक की भी ( किसी हिंसा का इरादा नहीं)

स्टेप 3- सिर्फ गेंद को ही स्विंग मत करो अपने बालों को भी।

स्टेप 4- जश्न ऐसे मनाओ जैसे कोई देख नहीं रहा।

#HappyBirthdayDada

 



 
विज्ञापन

4 of 4
इससे एक दिन पहले पहले एमएस धोनी का भी जन्मदिन था। सहवाग ने धोनी को भी अपने ही अंदाज में बर्थडे विश किया था। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, ओम फिनिशराय नमः. आमतौर पर सहवाग अपने चुटीले ट्वीट के लिए हमेशा चर्चा में एक बन रहते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें