फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसीन जहां का बोल्ड फोटोशूट वीडियो हो रहा वायरल, शमी से झगड़े के बाद दोबारा की मॉडलिंग में एंट्री

Sun, 08 Jul 2018 03:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
क्रिकेटर पति मोहम्मद शमी से विवाद के बाद अब पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर से मॉडलिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी खुद हसीन जहां ने अपने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करके दी है। उन्होंने यह फैसला अपनी तीन साल की बेटी के अच्छे भविष्य के लिए लिया है। आगे देखिए फोटोशूट का वीडियो
विज्ञापन

2 of 7
करीब चार महीने से चल रहे विवाद के बाद बीते दिनों हसीन ने मुंबई में फोटो शूट कराया। शादी के बाद पति शमी के कहने पर ही हसीन जहां ने साल 2014 में मॉडलिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था।
 
विज्ञापन

3 of 7
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हसीन जहां ने कहा, 'मैंने शमी के लिए अपना करियर और सपने छोड़ दिया...लेकिन उसने मुझे अकेला छोड़ दिया। मैं दोबारा प्रतिष्ठा और लोकप्रियता हासिल करने के लिए मेहनत कर रही हूं।'

4 of 7
हसीन ने कहा, मैंने मॉडलिंग में काफी संघर्ष के बाद अपनी पहचान बनाई थी, लेकिन शमी के कहने पर मैं इस लाइन से दूर हो गई थी। अब मुझ पर अपनी बेटी की जिम्मेदारी भी है, इसके चलते मैंने मॉडलिंग की दुनिया में वापसी की है। मुझे फिल्म और शॉर्ट फिल्मों के ऑफर भी मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 7
बता दें कि हसीन आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की चीयरलीडर भी रह चुकी हैं और वह फिर से मॉडलिंग के साथ एक्टिंग भी करना चाहती हैं। हसीन जहां इस समय अपनी तीन साल की बेटी के साथ शमी से अलग रह रही हैं और उनकी बेटी की देखभाल उनके पिता कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
हसीन जहां ने 6 मार्च, 2018 को मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। हसीन ने शमी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कोलकाता में रिपोर्ट भी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दूसरी ओर शमी ने भी यो-यो टेस्ट पास कर लिया। इंग्लैंड के खिलाफ भारत को अगस्त-सितंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। शमी टेस्ट के स्थायी खिलाड़ी हैं। ऐसे में यो-यो टेस्ट पास करने से शमी का इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने का रास्ता साफ हो गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले वह इस टेस्ट में फेल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें