फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति जिंटा के साथ झगड़े पर वीरेंद्र सहवाग ने तोड़ी चुप्पी, बताई असलियत

Sat, 12 May 2018 06:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग
किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और मेंटर वीरेंद्र सहवाग के बीच विवाद की खबरें जोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि प्रीति ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद वीरेंद्र सहवाग ने भड़कीले अंदाज में बात की। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सहवाग जल्द ही फ्रैंचाइजी के साथ अपना नाता तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजना इस विवाद के फसाद की जड़ बताया गया। पंजाब की हार से सकपकाई प्रीति ने मैच के बाद सहवाग से तल्ख मिजाज में बातचीत की। सहवाग ने फ्रैंचाइजी के अन्य मालिकों को कहा कि वह प्रीति के नखरें नहीं झेलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा
हालांकि, उन्होंने इस मामले पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। यही नहीं, खबरों की माने तो सहवाग ने अन्य मालिकों को यह तक कह दिया कि उनके क्रिकेट के दिमाग से प्रीति दूरी ही रखें तो बेहतर।

4 of 6
virender sehwag
अब प्रीति और सहवाग ने अलग-अलग जरियों से इस खबर का खंडन किया है। प्रीति ने जहां ट्वीट करके अपनी सफाई पेश की तो सहवाग ने एक टीवी चैनल पर बातचीत में असलियत बताई। इंडिया टीवी से बातचीत में सहवाग ने कहा कि यह बिलकुल आधारहीन बातें हैं।
विज्ञापन

5 of 6
वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा
दरअसल, राजस्थान के खिलाफ गुरुवार को मैच के बाद प्रीति और सहवाग की कुछ फोटोज मीडिया में आई थी। एक फोटो आई थी, जिसमें प्रीति ने अपना सिर पकड़ रखा था। इन तस्वीरों को आधार बनाकर खबर आई कि प्रीति इससे खुश नहीं थी कि अश्विन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
preity zinta
'डिंपल गर्ल' ने अपनी पूरी भड़ास वीरू पर निकाली और इस दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई। मगर अब सहवाग ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि प्रीति से उनका न तो कोई झगड़ा हुआ है और न ही किसी प्रकार की बहस। बता दें कि राजस्थान ने पंजाब के सामने 158 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी और 15 रन से मुकाबला गंवा बैठी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें